23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेशकीमती चरागाह से हटाया अतिक्रमण

कस्बे स्थित खादी बाग के सामने बेशकीमती चरागाह से प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया। प्रशासन ने स्थायी निर्माण ध्वस्त करा मौके से निर्माण व संचालित कारखाने की सामग्री जब्तकर ग्राम पंचायत सरपंच की सुपुर्दगी में दी।
2 min read
Google source verification
Encroachment removed from prized grazing

Encroachment removed from prized grazing

बौंली. कस्बे स्थित खादी बाग के सामने बेशकीमती चरागाह से प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया। प्रशासन ने स्थायी निर्माण ध्वस्त करा मौके से निर्माण व संचालित कारखाने की सामग्री जब्तकर ग्राम पंचायत सरपंच की सुपुर्दगी में दी। तहसीलदार सुरेशचंद शर्मा के अनुसार अतिक्रमी शाहिद व खलील पुत्र हमीद शाह द्वारा खादी बाग के सामने मुख्य निवाई सड़क मार्ग पर छह एयर जमीन अतिक्रमण कर रखा था। स्थाई रूप से पक्की दीवारें खड़ी कर बीच में चबूतरानुमा प्लेटफार्म बना टीनशेड लगा रखे थे। टीनशेड के नीचे बेल्डिंग मशीन लगा जाली, जंगल व किवाड़ बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। पटवारी द्वारा चरागाह भूमि पर स्थाई रूप से अतिक्रमण कर व्यवसाय संचालित करने की रिपोर्ट देने पर वे स्वयं सरपंच राजेश गोयल के साथ पुलिस जाप्ते व पंचायत-राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। विद्युत निगम के अभियंता को सूचित कर कारखाने के कनेक्शन को कटवाकर अतिक्रमण हटाया गया। मौके से ४४ चद्दर, १० लोहे के पोल, १ कटर मशीन, १ बेल्डिंग मशीन, १ कूलर मशीन,१ जनरेटर सेट,१ गेट बनाने की इलेक्ट्रिक मशीन, २ दरवाजे सहित अन्य कई सामग्री जब्त की गई।
आड़ में किया
तहसील प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमियों ने चरागाह भूमि में स्थाई निर्माण करने के लिए पहले टीन चद्दरों की ऊंचाई में आड़ बनाई। ताकि अन्दर निर्माण के दौरान किसी को पता नही चल पाए। आड़ के अंदर नींव खोद दो तरफ ऊंची दीवारें खड़ी कर बीच में प्लेटफार्म तैयार कर उस पर लम्बा चौडा टीन शेड खड़ा किया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान साइड के टीनशेड हटाए तो अंदर लम्बी चौड़ी र्इंट की चुनी दीवार निकली।
बेशकीमती-
गौरतलब है कि निवाई मार्ग पर ग्राम पंचायत से नर्सरी तक सड़क के दोनों ओर कई हिस्सों में बेशकीमती चरागाह भूमि स्थित है। उक्त चरागाह भूमि पर कई प्रभावशाली अतिक्रमियों ने पक्के निर्माण कर दुकान-मकान बना रखे हैं, लेकिन प्रशासन समानता के साथ कार्रवाई नहीं कर रहा। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर उपस्थित लोगों में खासी चर्चा थी कि प्रशासन किसी के अतिक्रमण तो हटा रहा है तथा किसी की ओर ध्यान ही नही दे रहा। लोगों ने समानता के साथ चरागाह भूमि चिह्नित कर सभी अतिक्रमणों को प्राथमिकता से हटाने की मांग की है।
दिए है निर्देश...
गिरदावर व पटवारी को चरागाह भूमि के अतिक्रमणों को चिह्नित कर रिपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे-जैसे हमारे पास रिपोर्ट आएगी प्राथमिकता से चरागाह अतिक्र मणों को हटाया जाएगा।
सुरेशचंद शर्मा, तहसीलदार, बौंली