संस्थान संरक्षक विजय गोयल ने बताया की अथितियों का स्वागत संस्थान अध्यक्ष नरदेव गुप्ता एवं कार्यक्रम संयोजक सुनील अतेवा ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा मानव सेवा संस्थान अपने नाम के अनुरूप कार्य कर रही है। रमेश पितलिया, कमलेश गुप्ता, सुशील दीक्षित, दीपक नरूका, रिया हॉस्पिटल के प्रभारी परमानन्द सोनी ने कहा की संस्थान के शारदे छात्रावास में अल्प आय की बेटियों के लिए अच्छा काम किया है। कार्यक्रम संयोजक ने गतिविधियों पर प्रकाश डाला। शिविर में उपाध्यक्ष मनीष होण्डा, सचिव संजय ठिकरिया, कोषाध्यक्ष संतोष बंसल, कमलेश गुप्ता, संतोष मेडी, दिनेश ने सहयोग किया।