9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

2 min read
Google source verification
भगवतगढ़ जटवाड़ा कलां में गमगीन हालात में बैठी मृतक की मां एवं अन्य महिलाएं।

भगवतगढ़ जटवाड़ा कलां में गमगीन हालात में बैठी मृतक की मां एवं अन्य महिलाएं।

परिवार में सबसे होनहार था मृतक...
भगवतगढ़. भाड़ौती टोल टैक्स के पास बुधवार को सड़क हादसे के मृतक बृजलाल पुत्र मोहनलाल मीना निवासी मीना का टापरा , जटवाड़ा कलां के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि परिवार में मृतक अपने तीन भाई बहिनों में सबसे बड़ा एवं होनहार था। बृजलाल जयपुर में किराए का कमरा लेकर पढ़ाई कर रहा था।

वह मकर संक्रांति पर गांव आया था। परिजनों ने बताया कि घटना के दिन मृतक किसके साथ कहां पर जा रहा था। इसका पता उन्हें भी नहीं था। उन्हें शाम को अपने बेटे की मृत्यु का समाचार मिला। जटवाड़ा कलां सरपंच बुगलचंद मीना सहित गांव के लोगों ने प्रशासन से मृतक के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
भाड़ौती. लालसोट कोटा मेगा हाइवे पर टोल प्लाजा के पास बुधवार को मिनी ट्रक के दो बाइक को टक्कर मारने के मामले में गुरुवार को एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। गौरतलब है कि लालसोट की तरफ से आ रहे एक मिनी ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी थी। इसमें एक बाइक सवार बृजराज मीणा निवासी जटवाड़ा की मौके पर मौत हो गई थी।

मथुरा- रतलाम पैसेंजर अब बनेगी 'नीमो'
सवाईमाधोपुर. मथुरा-रतलाम पैसेंजर अब जल्द ही 'नीमो' टे्रन में बदल जाएगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड व मंत्रालय से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो नौ फरवरी से इस टे्रन को नीमो टे्रन में बदल दिया जाएगा।

यह होती है नीमो टे्रन : स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा ने बताया कि नीमो टे्रन डीजल व बिजली दोनों से ही चलाई जा सकती है। इस टे्रन के दोनों ओर ही आगे के हिस्से में ही टे्रन के संचालन की व्यवस्था होती है। टे्रन में बार- बार इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
फेरों में भी होगा इजाफा
रेलवे अधिकारियों के अनुसार मथुरा-रतलाम पैसेंजर टे्रन के नीमो टे्रन में बदलने से इंजन बदलने में लगने वाले समय में बचत होगी। वहीं मथुरा से रतलाम के बीच इसके फेरों में भी इजाफा किया जाएगा। इससे यात्रियोंं को भी सुविधा होगी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग