9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच के परिवार में दहशत, घर में घुसकर बदमाशों ने किया ये घिनौना काम

सरपंच के परिवार में दहशत, घर में घुसकर बदमाशों ने किया ये घिनौना काम

2 min read
Google source verification
beating

सवाई माधोपुर। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि किसी भी घटना को अंजाम देने से नहीं चूकते। ऐसा मामला ग्राम पंचायत मलारना चोड़ में सामने आया है, जहां घर में घुसकर सरपंच से चार-पांच लोगों ने मारपीट कर डाली। इसके बाद से सरपंच सहित पूरा परिवार खौफ के साए में है ।

पीछाकर घर में घुसे और कर दी मारपीट शुरू

मलारना डूंगर के ग्राम पंचायत मलारना चोड़ सरपंच नाथूलाल कोली के साथ पहले पंचायत भवन फिर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में दो जनों को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ मलारना डूंगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में सरपंच ने बताया कि 13 जुलाई को पंचायत भवन में काम कर रहा था। इस बीच दोपहर करीब दो बजे आरोपित गुलाबचंद पुत्र बुदराम निवासी मलारना चोड़, मण्डावारी निवासी अजय पुत्र रामजीलाल मीणा व तीन अन्य लोग पंचायत भवन पहुंचे। इस दौरान गाली गलोच करने लगे। जब उनको गाली गलोच करने से रोका तो सभी हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान सरपंच अपनी जान बचाने के लिए मौके से भाग निकला। लेकिन आरोपित यहीं शांत नहीं हुए। इसके बाद सभी आरोपित पीछा करते हुए सरपंच के घर जा धमके। इस बीच सरपंच घर में घुसकर आरोपितों ने मारपीट कर डाली। इस घटना में सरपंच को चोटें भी आई है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

मारपीट करने के बाद पीड़ित सरपंच ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पड़ताल में घटना की पुष्टि होने पर आरोपितों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। सरंपच ने बताया कि जब से मारपीट की घटना हुई है, तभी से पूरा परिवार डर के साए में जीने को मजबूर है। अब पीड़ित पक्ष कानून से आस लगाए बैठा है कि इस मामले में पुलिस जल्द उचित कार्रवाई करे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग