5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मलारना स्टेशन के पास अप लाइन पर मिले महिला पुरुष के क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

शव मिलने से सनसनी, कोथाली फाटक के पास की घटनाजीआरपी गंगापुर पुलिस ने लिया शवों को कब्जे में
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Jeetendra Tanwar

•

Updated: 4 May 2018, 11:29 AM IST

sawaimadhopur

मलारना स्टेशन के पास अप लाइन पर मिले महिला पुरुष के क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

मलारना डूंगर. दिल्ली-मुम्बई रेल मार्ग पर मलारना रेलवे स्टेशन व कौथाली फाटक के बीच पटरी के पास महिला-पुरुष के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर गंगापुर जीआरपी व मलारना डूंगर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां घटना स्थल जीआरपी के अधिकारी क्षेत्र में होने से शव जीआरपी गंगापुर सिटी ने कब्जे में लिए। जीआरपी गंगापुर पुलिस ने लिया शवों को कब्जे मेंपुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन के पास अप लाइन पर महिला-पुरुष के क्षत-विक्षत शव पड़े थे। पुरुष का सिर गायब है, जबकि महिला का पैर गायब बताया गया है। दोनों के शव लगभग पचास फीट की दूरी पर पड़े थे।
जीआरपी थाना गंगापुर सिटी एसआई राजाराम ने बताया कि सुबह मम्बई से दिल्ली की ओर जाने वाली पश्चिम एक्सप्रेस के चालक ने अप लाइन पर एक शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी थी। सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो वहां दो शव थे। इधर, जाग होने पर जैसे ही लोगों को रेल पटरियों पर महिला-पुरुष के शव पड़े होने का पता चला देखते ही देखते लोगों को भीड़ जमा हो गई। इस दौरान पुलिस ने मौजूद ग्रामीणों से महिला की शिनाख्त का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार दोनों के पास कोई भी पहचान के दस्तावेज नहीं होने से शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल जीआरपी ने दोनों शवों को पहचान के लिए गंगापुर मोर्चरी में रखवाया है।
हत्या या आत्महत्या
मलारना रेलवे स्टेशन के पास अप लाइन पर एक साथ महिला-पुरुष का शव मिलने के बाद पुलिस अलग-अलग एंगल से जांच में जुट गई। जीआरपी पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों पहलुओं पर मामले की जांच करेगी। प्रथम दृष्टया पुलिस यह मानकर चल रही है कि दोनों की हत्या कर रेलवे लाइन पर शव पटक कर इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। पूरे मामले की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी