
विकास कार्यों का शिलान्यास करती विधायक दीयाकुमारी।
सवाईमाधोपुर.नगरपरिषद कार्यालय स्थित उद्यान में सोमवार को पार्षदों की गैरमौजूदगी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इसमें विधायक दीयाकुमारी, सभापति डॉ. विमला शर्मा व नगरपरिषद प्रशासन की उपस्थिति में मुख्यमंत्री बजट घोषणा फेज एक के अंतर्गत 8 करोड़ कार्यों का शिलान्यास हुआ। इधर, कार्यक्रम में सभापति व पार्षदों की गुटबाजी साफ दिखाई दी। स्थिति यह थी कार्यक्रम में पूरे कार्यक्रम में 45 में केवल 6 पार्षद ही सभापति के साथ थे। शेष 39 पार्षदों ने तो कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।
इन कार्यों का शिलान्यास
इससे पहले विधायक दीयाकुमारी ने मुख्यमंत्री बजट घोषणा फेज 1 के अंतर्गत 8 करोड़ में कुल 65 कार्यों में से 11 कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें क्षतिग्रस्त सड़क आस्था सर्किल से चौथकाबरवाड़ा बजरिया, अम्बर होटल से ठठेरा कुंड शहर, टोंक बस स्टैण्ड से जामा मस्जिद बजरिया, गीता भवन चौराहे से बैकुंठ नाथ शास्त्री, राजबाग ब्रिज से लटिया नाला बम्बोरी, मैर रोड अमीन हेयर ड्रेसर से न्यू चिल्ड्रन स्कूल बजरिया, सामान्य चिकित्सालय से हाउसिंग बोर्ड, सरकारी क्वार्टर के पीछे वाई-फाई टावर से न्यू जवाहर कॉलोनी बजरिया, डीएल मीना से टाइन टोट््स स्कूल आदि विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि शहर का विकास करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आठ करोड़ के कार्यों से आम जन को राहत मिलेगी। इस दौरान उन्होंने हाल में सफाईकर्मी पद पर चयनितों को प्रशंसा पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि शहर के सफाई की जिम्मेदार नए कर्मचारियों पर है। उनको मेहनत से कार्य करने की जरूरत है।
नहीं पहुंचे सके सांसद
शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया को आमंत्रित किया गया, लेकिन वे शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। सांसद के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का विषय लोगों में चर्चा का विषय रहा।
कुर्सियां रही खाली: शिलान्यास कार्यक्रम में आमजन की सहभागिता कम रही। पांडाल में पीछे की सभी कुर्सियां खाली पड़ी रही। स्थिति यह रही कि जिन वार्डों में सड़क व मरम्मत कार्यों का शिलान्यास किया गया, उन वार्डों के पार्षद ही कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे।
कर रहे हैं समझाइश
सभापति व पार्षदों के बीच विवाद आपसी मामला है। इसमें मैं कुछ नहीं कह सकती है। फिर भी दोनों पक्षों के बीच समझाइश कर विवाद दूर करने का प्रयास कर रहे है।
दीयाकुमारी, विधायक, सवाईमाधोपुर
कार्यक्रमों में नहीं होंगे शामिल
जब तक सभापति पद पर डॉ. विमला शर्मा रहेंगी। तक तब नगरपरिषद के किसी भी कार्यक्रम में हम शामिल नहीं होंगे।
गिर्राजङ्क्षसह गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष, नगरपरिषद सवाईमाधोपुर
सफाई के निर्देश
कार्यक्रम के दौरान शहर के बड़े व छोटे नालों की मानसून से पूर्व सफाई नहीं होने पर विधायक दीयाकुमारी ने नाराजगी जताई। लोगों ने बताया कि शहर के प्रमुख नाले गंदगी से अटे हैं, लेकिन अभी तक नालों की सफाई नहीं कराई गई है, जबकि एक महीने पहले ही टेण्डर जारी किए जा चुके है, इस पर सभापति डॉ.विमला शर्मा को बजरिया, आलनपुर, हाउसिंग बोर्ड व शहर के प्रमुख नालों की सफाई करने के निर्देश दिए।
शहर में दो करोड़ के कार्यों की घोषणा
सवाईमाधोपुर.समारोह में मुख्य अतिथि विधायक दीयाकुमारी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े 4 वर्षो में सड़कों का निर्माण, एनिकट निर्माण, राजकीय चिकित्सालयों का सुदृढ़ीकरण, भैरव दरवाजा पर नई सड़क का निर्माण कराया है। इसी माह 2 करोड़ रुपए के अन्य विकास कार्यो के टेण्डर आमंत्रित किए गए है। जल्द ही कार्य शुरू कराएंगे। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा, यूआईटी चेयरमैन जगदीश अग्रवाल, आयुक्त रविन्द्र यादव, प्रधान सूरजमल, जिला महामंत्री अरविन्द गौतम, प्रेमप्रकाश शर्मा, जिला अध्यक्ष सुरेश जैन,हरिबाबू जीनगर, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, देवेन्द्र राठौड़, हरिप्रसाद गुप्ता, सुनीता वर्मा,चन्दन सिंह नरूका, कृष्ण गुप्ता, हरिओम गर्ग,अनमोल तोमर,अशोक जैन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
17 Jul 2018 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
