2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आकाशीय बिजली गिरने से जिले में चार लोगों सहित कई पशुओं की मौत

जिले में हुई बारिश व ओलावृष्टि से कई जगह नुकसान, खेतों में पकी गेहूं की फसल खेतों में बिछी, किसानों की चिंता बढ़ी
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Deenbandhu vashistha

•

Updated: 1 Mar 2024, 8:45 PM IST

मौसम: ओलों व बारिश ने अन्नदाता के अरमानों पर फेरा पानी

मौसम: ओलों व बारिश ने अन्नदाता के अरमानों पर फेरा पानी,मौसम: ओलों व बारिश ने अन्नदाता के अरमानों पर फेरा पानी,मौसम: ओलों व बारिश ने अन्नदाता के अरमानों पर फेरा पानी

सवाईमाधोपुर पत्रिका टीम. शहर सहित पूरे जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक हुए मौसम परिवर्तन ने काफी नुकसान पहुंचाया। दोपहर करीब एक बजे आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट और तेज हवाओं के साथ मौसम बदला और कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जिले में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं कई भेड़-बकरियां भी आकाशीय बिजली गिरने से काल का ग्रास बन गई। बारिश के दौरान कई जगह गिरे ओलों ने गेहूं, चना व सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं देर शाम तक रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा।

शुक्रवार दोपहर तक जहां तेज धूप निकली हुई थी, वहीं दोपहर 1 बजे के बाद जिला मुख्यालय पर आकाशीय बिजली चमकने के साथ करीब 10 से 15 मिनट बारिश हुई। इस दौरान जिले की चौथकाबरवाड़ा तहसील में आकाशीय बिजली गिरने से एक दंपती और कई बकरियों की एवं मित्रपुरा क्षेत्र में एक चरवाहे सहित 30 से अधिक भेड़ों एवं खंडार उपखंड़ क्षेत्र में एक की मौत हो गई। वहीं इस बारिश से जिले के आसपास के गांवों में खेतों में पककर खड़ी गेहूं एवं सरसों की फसलों में नुकसान हो गया। तेज हवा व बारिश के चलते कई जगह ये दोनों फसलें खेतों में बिछ गईं। बारिश को लेकर किसान चिंतित नजर आए।

------

फिर गिरा तापमानजिला मुख्यालय पर पहले बूंदाबांदी हुई, थोडी देर के बाद बारिश की गति तेज हो गई। बारिश का यह दौर करीब दस मिनट तक जारी रहा। बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। बारिश होने के कारण तापमान में भी आंशिक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की गिरावट के साथ 14 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में मौसम में बदलाव से सर्दी में एक बार फिर से इजाफा होने की संभावना है।

------

दम्पती की मौत से गांव में छाया शोक

चौथ का बरवाड़ा/भगवतगढ़/शिवाड़@पत्रिका. तहसील क्षेत्र के बगीना गांव के पास खेत में फसल कटाई के लिए गए पति-पत्नी की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई। इस दौरान 8 से 10 बकरियां भी चपेट में आ गई। घटना के बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथकाबरवाड़ा में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम किया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।ग्रामीण एवं पुलिस प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार जलेबी मीना पत्नी राजेंद्र मीणा उम्र 30 वर्ष एवं राजेंद्र पुत्र हरभजन मीणा उम्र 35 साल निवासी बगीना फसल काटने गांव के पास स्थित अपने खेत पर गए थे। शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे अचानक मौसम खराब हो गया तथा रिमझिम बारिश शुरू हो गई। उनके साथ ही 8 से 10 बकरियां भी मौजूद थी। इस दौरान दोनों बारिश से बचने के लिए बकरियों के साथ खेजड़ी के पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पास में कार्य कर रहे अन्य किसानों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौथकाबरवाड़ा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने परिजनों की रिपोर्ट एवं पुलिस प्रशासन के निर्देश के बाद शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इकट्ठा हो गए। घटना के बाद से जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं शिवाड़ में भी दोपहर को अचानक बारिश के साथ ओले गिरे। इस दौरान मौसम ठंडा हो गया। इसके चलते किसानों को फसलों की चिंता दिखी।

-----

बिजली गिरने से चरवाहा व भेड़ों की मौत

मित्रपुरा. तहसील क्षेत्र के नानतोड़ी गांव के जंगल में आकाशीय बिजली गिरने से चरवाहे की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार नानतोडी गांव निवासी धन्नालाल मीना रोज की तरह जंगल में भेड़ चराने गया था। लगभग 100 से अधिक भेड चराने गए धन्नालाल मीणा की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान करीब 30 से अधिक भेड भी काल के ग्रास में समा गई। सूचना के बाद मित्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मित्रपुरा सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। बहरहाल क्षेत्र में लगातार जारी बेमौसम बारिश से किसान चिंतित है। वर्तमान की बारिश गेहूं व सरसों की फसल के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकती है।

-----

पीपलवाड़ा. पीपलवाड़ा क्षेत्र में भी शुक्रवार को मौसम का बदलाव दिखा। दोपहर बाद बादल छाए गए और तेज हवाओं के साथ काफी देर तक हल्की बारिश होती रही। इससे कई किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं व सरसों की फसल को नुकसान हुआ।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़