
सवाईमाधोपुर के निगम कार्यालय में बैठक लेते मुख्य अभियंता।
सवाईमाधोपुर. विद्युत निगम के भरतपुर संभाग के मुख्य अभियंता बीएल पचेरवाल ने गुरुवार को खण्डार डीवीजन के अभियंताओं की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि निगम कार्यालय से कोई भी डीपी संवेदक को नहीं दी जाएगी। डीपी सिर्फ उपभोक्ता को ही दी जाए। उन्होंने इसकी सख्ती से पालना के निर्देश दिए। क्योंकि संवेदक को डीपी देने पर वह उपभोक्ताओं से रुपए ऐंठता है, जो गलत है। उन्होंने सभी अभियंताओं को इसके लिए पाबंद किया।
पांच दिन से जले ट्रांसफार्मर तुरंत बदलें
मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी। इस दौरान कई गांवों में पांच दिन से डीपी जली होने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने निर्देश दिए है कि पांच दिन के दौरान जितने भी ट्रांसफार्मर जले हैं, उनको तत्काल बदला जाए। दीपावली के मौके पर उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए उन्होंने जल्द से जल्द जहां भी ट्रांसफार्मर जले है। उनको बलदने के निर्देश दिए। ताकि किसी त्योहार के मौके पर किसी भी तरह से उपभोक्ताओं को परेशानी ना हो। मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं की मिली शिकायत को गंभीरता से लेकर समस्या का निवारण करने के निर्देश दिए।
दो जेईएन अनुपस्थित, एक निलंबित
अधिशासी अभियंता खंडार बीएल मीणा ने बताया कि डिवीजन के अन्तर्गत आने वाले बहरावण्डा खुर्द के जेईएन राहुल मंगल एवं बालेर जेईएन मनोज बैरवा एक सप्ताह से बिना बताए अनुपस्थित चल रहे थे। हालांकि राहुल मंगल का मेडिकल पर होना बताया गया। इसकी जांच कराई जा रही है। वहीं बालेर जेईएन ने हाल में ज्वाइन किया था और नदारद चलने पर उनको निलंबित करने के आदेश दिए।
मौके पर देंगे कनेक्शन, चलेगा अभियान
अधिशासी अभियंता ने बताया कि दीपावली के बाद उपभोक्ताओं को हाथोंहाथ कनेक्शन देने के लिए अभियान चलाया जाएगा। मुख्य अभियंता ने इस बारे में निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान शिविर लगेंगे और मौके पर ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
Published on:
25 Oct 2019 10:17 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
