22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां छोटी से चूक से हो सकता था बड़ा हादसा..पढि़ए पूरी खबर

ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल, बड़ा हादसा टला
2 min read
Google source verification
यहां छोटी से चूक से हो सकता था बड़ा हादसा..पढि़ए पूरी खबर

सवाईमाधोपुर. बजरिया में हम्मीर पुलिया के पास बाल मंदिर कॉलोनी की गली में ट्रक की टक्कर के बाद टूटकर टेढ़ा हुआ विद्युत पोल।

सवाईमाधोपुर.यहां बजरिया में हम्मीर पुलिया के पास बाल मंदिर कॉलोनी में ट्रक की टक्कर से एक विद्युत पोल टूट गया। गनीमत रही इस दौरान आसपास कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना के बाद निगम के कर्मचारियों ने बिजली काटी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टोंक रोड हम्मीर पुलिया के नीचे बाल मंदिर कॉलोनी की गली में प्रवेश कर रहा था। इस दौरान गली से निकलने के दौरान विद्युत पोल को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विद्युत पोल टूटकर टेढ़ा हो गया। वहीं बिजली के तार दूर तक फैल व ***** केबल भी झूल गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सीमेंटेड विद्युत पोल का नीचे का हिस्सा टूट गया।
रास्ता भूला और घुस गया गली में
बिजली निगम से मिली जानकारी के अनुसार तड़के चार बजे दौसा से एक ट्रक कोटा की ओर जा रहा था। इस दौरान चालक ने किसी व्यक्ति से कोटा जाने का रास्ता पूछा। ऐसे में अंधेरा होने हम्मीर पुलिया के पास पहुंचते ही रास्ता भूल गया और पुलिया पर चढऩे की बजाय वह बाल मंदिर कॉलोनी से गली में पहुंच गया। जहां जल्दबाजी में ट्रक को निकालने का प्रयास किया तो रास्ते में विद्युत पोल को टक्कर मार दी। उधर, विद्युत पोल को टक्कर मारने के बाद ट्रक के आगे के हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
वाहनों की आवाजाही हुई बंद
बाल मंदिर कॉलोनी में विद्युत पोल टूटकर झुकने व बिजली के तार भी फैलने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। घटना के बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को वापस भेजा। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से टूटे विद्युत पोल को हटाया और बदलकर दूसरा विद्युत पोल लगाया।
16 हजार का हुआ नुकसान
बाल मंदिर कॉलोनी में सीमेंटेड विद्युत पोल टूटने से जयपुर विद्युत निगम लिमिटेड को 16 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। घटना के बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने ट्रक को मानटाउन थाने में खड़ा कराया है। वहीं चालक को भी पकड़ लिया। बिजली निगम के अधिकारियों ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।
.............................................
इनका कहना है
विद्युत पोल को टक्कर मारने के बाद ट्रक को मानटाउन थाने में खड़ा कराया है। ट्रक चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विद्युत पोल टूटने से निगम को 16 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है।
मनीष, कनिष्ठ अभियंता, बिजली निगम मानटाउन, सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग