15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनभर तरसे, शाम को झमाझम बरसे मेघ

सवाईमाधोपुर. कोटा-लालसोट हाइवे पर हम्मीर पुलिया के पास बारिश का नजारा।

-सुबह से उमस झेल रहे लोगों को शाम को मिली राहत
सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर दिनभर उमस की मार झेल रहे लोगों को शाम को राहत मिली। दिनभर उमस के बाद रविवार शाम को जिला मुख्यालय पर झमाझम मेघ बरसे। इन्द्रदेव जमकर मेहरबान हुए। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली।


जिला मुख्यालय पर शाम साढ़े सात बजे अचानक से बारिश शुरू हुई। इसके बाद झमाझम बारिश की झड़ी लग गई। बारिश से शहर की सडक़ों पर तेज गति से पानी बह निकला। अचानक से हुई झमाझम बारिश से राहगीरों व वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर शरण लेते दिखे। बारिश का सिलसिला देर तक चलता रहा।
बारिश शुरू होते ही बिजली गुल
जिला मुख्यालय पर शाम को साढ़े सात बजे जैसे ही बारिश शुरू हुर्ई। बिजली गुल हो गई। इससे शहर के गली-मोहल्लों व बाजार में भी अंधेरा छा गया। बिजली चले जाने से लोगों को परेशानी हुर्ई। जिला मुख्यालय पर रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग