4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अन्तरराज्यीय लूट गिरोह के पांच आरोपित गिरफ्तार

दौसा. जिला मुख्यालय पर इसी वर्ष 28 मार्च को सिंडीकेट बैंक के बाहर एक जने की बाइक के बैग से चार लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने पाली से प्रोडक्शन वारंट पर देशभर में सक्रिय गिरोह के पांच जनों को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 11 Dec 2016, 7:34 PM IST

दौसा. जिला मुख्यालय पर इसी वर्ष 28 मार्च को सिंडीकेट बैंक के बाहर एक जने की बाइक के बैग से चार लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने पाली से प्रोडक्शन वारंट पर देशभर में सक्रिय गिरोह के पांच जनों को गिरफ्तार किया है। चांैकाने वाली बात यह है कि गिरोह पूरे देश में सक्रिय है और इसके एक दर्जन से कम सदस्य पिछले 11 वर्ष में देशभर में बैंकों के बाहर, मुख्य बाजारों में रैकी कर लोगों के खुजली का पाउडर, मैला लगा कर, ध्यान भंग कर रुपए लूटने की करीब नौ सौ वारदात कर चुका है। राजस्थान में भी करीब 3 सौ वारदात की जा चुकी है। गिरोह के सदस्य लूट के रुपए को ऐश आराम में खर्च करते हैं। यह गिरोह कर्नाटक के भद्रावती गांव का है। पुलिस की माने तो इस गांव के अधिकांश लोगों का यही धंधा है। गांव में ही लूट का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।

दौसा कोतवाली थाना प्रभारी संजय गोदारा ने बताया कि जिला मुख्यालय पर 28 मार्च 2016 को दौसा निवासी मनोज भारद्वाज सिंडीकेट बैंक से चार लाख रुपए लेकर बाइक की डिक्की में रख कर घर जा रहा था। इस दौरान इस गिरोह के सदस्यों ने मनोज का ध्यान भंग कर उसकी बाइक की डिक्की से चार लाख रुपए निकाल लिए थे। इसके बाद यह गिरोह प्रदेश की पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में गिरोह ने दौसा की इस वारदात को भी कबूला है। गिरोह में शामिल श्रीनिवास, साईं बाबू, आनंद, वीरास्वामी व बाबू को तो गिरफ्तार कर लिया है, शेष को भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर राशि वसूली के प्रयास किए जाएंगे।