शिक्षकों ने मांगों का सौंपा ज्ञापन
चौथ का बरवाड़ा. कस्बे में राज्य कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को शिक्षक संघ ने उपखण्ड अधिकारी युगांतर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सातवें वेतन के परिलाभ केन्द्र सरकार के समान करने, 1 जनवरी से नकद भुगतान करने, पर्सनल पे के नाम पर की जा रही कटौती को वापस लेने सहित कई मांगे की। ब्लॉक अध्यक्ष गिर्राज वर्मा, जिला पर्यवेक्षक के जिलाध्यक्ष हरिशंकर गुर्जर, सुरेन्द्र सिंह आमेरा, महेन्द्र सिंह आमेरा, रमेश कुमार शास्त्री, प्रदीप भारद्वाज, दामोदर प्रसाद वर्मा, भंवर लाल धाकड़, सत्यनारायण नागर, मनोज जैन, भीमसिंह आदि उपस्थित रहे।