3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशोर को किया परिजनों के सुपुर्द ,करीब एक माह पूर्व दिल्ली से गायब हुआ था किशोर

किशोर को किया परिजनों के सुपुर्द ,करीब एक माह पूर्व दिल्ली से गायब हुआ था किशोर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 17 May 2018, 3:42 PM IST

सुपूर्द करते सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष

सवाईमाधोपुर बजरिया में बालक को परिजन के सुपूर्द करते सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष।

सवाईमाधेापुर . करीब एक माह पूर्व दिल्ली से गायब हुआ किशोर सवाईमाधोपुर में मिला। उसे बाल कल्याण समिति एवं शेल्टरहोम के स्टाफ के प्रयासों से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गौरतलब है कि करीब एक माह पूर्व 23 अप्रेल को दिल्ली निवासी एक किशोर घर से बिना बताए निकल गया और गलती से किसी टे्रन में बैठकर सवाईमाधोपुर आ गया। । इस दौरान 27 अप्रेल को किशोर बिलोपा गांव पहुंच गया और वहां लावारिस अवस्था में घुम रहा था ।

इसी बीच किशोर को घूमते देख ग्रामीणों ने बाल कल्याण समिति को सूचना दी और सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष राकेश सोनी के आदेश से बालक को मर्सी आश्रय गृह में भिजवाया। कि शोर की काउन्सलिंग के दौरान दिल्ली का होना पाया गया, लेकिन किशोर दिमागी तौर पर कमजोर होने की वजह से अपना पता बताने में असफल रहा । बाल कल्याण समिति अध्यक्ष राकेश सोनी एवं शेल्टर होम के स्टाफ ने बालक के परिवार की तलाश शुरू की और लम्बे संघर्ष के बाद किशोर के परिवार को ढूंढ निकाला । बुधवार को किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।


कुएं में गिरा युवक, लोगों ने निकाला
खण्डार. मेई खुर्द में बुधवार रात को एक डम्पर चालक हरिकेश पुत्र रामधन गुर्जर निवासी पादड़ा विस्थापित अंधेरे में कुएं में गिर गया। इससे वह घायल हो गया। गिरने क ी आवाज सुनकर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। उसे खण्डार सीएचसी में भर्ती कराया, जहां सवाईमाधोपुर रैफर कर दिया। खण्डार थानाधिकारी रोहित चावला ने बताया कि वह रात को घर पर सो रहा था। इस दौरान रात को शौच करने जाते समय अंधेरे में गिर गया था। उसके पर्चा बयान लिए है। उधर, युवक के कुएं में गिरने को लेकर चर्चा है कि बुधवार की रात बजरी से जुड़े लोग स्टॉक से डम्परों में बजरी भर रहे थे। इस दौरान एक खाली डम्पर के पीछे पुलिस ने जीप दौड़ा दी। ऐसे में पुलिस की गाड़ी द्वारा पीछा करने पर चालक ने डर से कुएं में कूद गया।


आरोप गलत है...
युवक रात को शौच करते जाते समय कुएं में गिरा था। पुलिस के पीछा करने के आरोप निराधार है। उसने पर्चा बयान में भी शौच जाते वक्त गिरना बताया।
रोहित चावला, थानाधिकारी खण्डार।


चोरी का नहीं लगा सुराग
बौंली. ग्राम पंचायत लाखनपुर के खोहरी गांव में पूरणमल गुर्जर के गांव के नजदीक ही कुएं पर बने मकान से करीब डेढ़ लाख का जेवर व नकदी चुरा ले गए। इस का पुलिस को बुधवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। पीडि़त पूरणमल गुर्जर ने बताया कि वह रोज की तरह मकान के बाहर परिवार सहित सो रहा था। चोर चोरी कर ले गए लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। जब गांव के ही प्यारसिंह गुर्जर पांच बजे शौच के लिए गया तो रास्ते में उसे बक्सा व कपड़े बिखरे मिले। उसने वापस आकर पूरण गुर्जर को आवाज लगाकर उठाया और घटना बताई।

चोर बक्से को मकान से कुछ दूर ले जाकर उसमें रखे नाक की बाली, जंतर, पायजेब, कान की गुट्टियां, दो जोड़ी कनकती, दो हथफुल और 18 हजार रुपए नकद व अन्य छोटे समान चुरा ले गए। यह गहने उसकी बड़ी पुत्री कविता की शादी के उसी के पास रखे हुए थे। लाखनपुर सरपंच पुत्र विकास सिंह व अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़