22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
जानिए प्रधानमंत्री ने क्यों की रणथम्भौर की तारीफ…
Play video

जानिए प्रधानमंत्री ने क्यों की रणथम्भौर की तारीफ…

रणथम्भौर में सफाई अभियान की प्रधानमंत्री ने की तारीफ मन की बात कार्यक्रम में किया जिक्र
Google source verification

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान यूं तो पर्यटन के लिहाज से विश्व भर में प्रसिद्ध है लेकिन अब सामाजिक व स्वच्छता कार्यक्रम में रणथम्भौर में की जा रही पहल की भी देश भर प्रशंसा की जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जिले व रणथम्भौर में चलाए जा रहे सफाई अभियान की तारीफ की है। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित करते हुए जिले में सफाई के लिए चलाए जा रहे अभ्यिान से सीख लेने का आवाह्न किया है।
मिशन बीट प्लास्टिक अभियान की तारीफ
मन की बात कार्यक्रम के दौरान सफाई के संबंध में बात करते हुए रणथम्भौर में बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रम ‘मिशन बीट प्लास्टिकÓ अभ्यिान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणथम्भौर में कुछ युवा नियमित रूप से सफाई कर लोगों को वन्यजीव संरक्षण व सफाई के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सफाई अभियान की भी तारीफ की है।
तीन साल से जुटे हैं सफाई में
समिति से जुड़े रूपसिंह ने बताया कि समिति की ओर से पिछले तीन सालों से रणथम्भौर में नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को जागरुक किया जा रहा है। समिति के साा नियमित रूप से करीब 100 से अधिक लोगों द्वारा सहयोग किया जा रहा है। समिति की ओर से अब तक हजारों किलो पॉलिथिन व प्लास्टिक नष्ट की जा चुकी है।
पहले मछली व रेलवे स्टेशन का भी कर चुके हैं जिक्र
यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने जिले के किसी भी पहल की तारीफ की है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में ही सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर किए गए वन्यजीवों की पेंटिंग कार्य और रणथम्भौर की मशहूर बाघिन मछली यानि टी-16 के रणथम्भौर के विकास में योगदान को लेकर भी सवाईमाधोपुर की तारीफ कर चुके हैं।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़