4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खेतों में लौटी रौनक मानसून की दस्तक

खेतों में लौटी रौनक मानसून की दस्तक

2 min read
Google source verification
बारिश के बाद खेत में जुताई करता ट्रैक्टर

मलारना डूंगर बारिश के बाद खेत में जुताई करता ट्रैक्टर

मलारना डूंगर. क्षेत्र में मानसून की दस्तक के साथ ही खाली पड़े खेतों में चहल पहल शुरू हो गई। किसान खेतों में जुट गया है। कहीं खेतों में सफाई तो कहीं जुताई के साथ ही बुवाई भी हो रही है। यहां मलारना डूंगर उपखण्ड क्षेत्र में बीते दो दिनों से किसान बाजरे के साथ ही तिल, मूंग, उड़द आदि फसलों की बुवाई में लगा है।


खाद बीज की दुकानों पर भी भीड़ : बारिश के साथ बाजार में भी भीड़ नजर आने लगी है। लम्बे समय से खाली बैठे खाद बीज विक्रेताओं की दुकानों पर किसान उमडऩे लगे है। उधर कृषि अधिकारी भी किसानों को प्रमाणित व उपचारित बीज खरीदने की सलाह दे रहे हैं। मलारना डूंगर सहायक कृषि अधिकारी कमलेश मीना ने किसानों को प्रमाणित बीज के साथ बिल लेने की सलाह दी है। इस बार बाजरा व तिल की बुवाई अधिक होने की उम्मीद है।


किसानों की जानी समस्याएं
मित्रपुरा. भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष रामअवतार मीणा ने डूंगर पिछवाड़े के सभी गांवों का दौरा कर किसानों की समस्या जानी। वहीं उदगांव एवं कुशलपुरा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्रों पर हजारों किसानों ने जिला अध्यक्ष को किसानों के हित में लड़ाई लडऩे का समर्थन दिया। जिला अध्यक्ष ने बीमा क्लेम के 5 करोड़ की शेष राशि तत्काल दिलाने सहित कई मांगे बताई। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई तक मांगे नहीं मानने पर 13 जुलाई को बौंली उपखंड पर किसान सभा कर उपखंड का घेराव किया जाएगा। मौके पर पूर्व उपसरपंच हरिनारायण राव, पूर्व सरपंच जमनालाल मीणा, हरिराम गुर्जर कुटका, रामराज गुर्जर, बृजमोहन गुर्जर, पूर्व विधायक हीरालाल मीणा, रामकरण हरियाणा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


जिनालयों में बही श्रद्धा की बयार
सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में शनिवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का गर्भ कल्याणक एवं विद्यासागर का संयम स्वर्ण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिनालयों में सुबह जिनेन्द्र देव का अभिषेक, शांतिधारा, अष्ट द्रव्यों से भगवान आदिनाथ की पूजा-आराधना कर गर्भ कल्याणक को अघ्र्य समर्पित किया एवं विद्यासागर की पूजा-अर्चना की। महा अघ्र्य समर्पण, शांतिपाठ एवं विसर्जन विधि के साथ पूजन सम्पन्न हुई। पूजन के उपरांत जिनेन्द्र देव की मंगल आरती उतारी गई।

इस अवसर पर चमत्कारजी के पं. उमेश जैन शास्त्री ने कहा कि संत और धर्म मनुष्य के अंधकार को दूर करते हैं। उन्होंने भगवान आदिनाथ के गर्भ कल्याणक एवं आचार्य विद्यासागर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात कर संयम के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस मौके पर मुनि सेवा संघ द्वारा शहर स्थित पाŸवनाथ दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर के सभा भवन में संयम यात्रा पर आधारित डॉक्युमेन्ट्री विद्योदय का प्रदर्शन किया गया। साथ ही इस अवसर पर नेमिनाथ सोशल ग्रुप के तत्वावधान में आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसिया में श्रद्धालुओं ने णमोकार महामंत्र का जाप, 48 दीपकों के साथ भक्तामर स्त्रोत का पाठ कर शस्त्रोक्त पद्धति से प्रत्येक श्लोक पर दीपक समर्पित किए।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग