
चौथ का बरवाडा.घर को सजाने के लिए कलेंडर खरीदते लोग।
चौथ का बरवाड़ा . कस्बे में दीपावली की रौनक बढ़ गई है। ऐसे में बाजार की मुख्य सड़कों पर साज-सज्जा व त्योहार की सामग्री की दुकानें सज गई है। लोग देर रात तक खरीदारी में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर सोमवार को धनतेरस होने से लोग रविवार को बर्तनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, आभूषणों की दुकानों पर लोगों भीड़ रही। इसकी के साथ गिफ्ट आइटम की दुकानों पर चहल पहल रही।
खण्डार. कस्बे में दीपावली के नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढऩे लगी है। बाजारों में ग्रामीणों की भीड़ बढऩे लगी है। ग्रामीण रंग रोगन, पशुओं के कण्डे, कैलेण्डर, साज सज्जा के सामान दीपक, नए कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं।
श्रमदान से चमका श्मशान पार्क
सवाईमाधोपुर . सामाजिक संस्था भू प्रेमी परिवार के जनसेवकों ने रविवार को खैरदा मुक्तिधाम पार्क व रणथम्भौर स्थित शहजादी गुंबद कब्रिस्तान में श्रमदान किया। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि यह श्रमदान हर रविवार को सुबह 8 से दस बजे तक किया जा रहा है। सफाई के बाद श्मशान पार्क चमक उठा। इस मौके पर संस्था के भू प्रेमी अबसार, ताराचंद शास्त्री, नीरज अकेला, राजेश पहाडिय़ा, जेपी शर्मा, राधेश्याम शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
Published on:
05 Nov 2018 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
