
विधायक दीयाकुमारी शिलान्यास करते हुए
मलारना डूंगर. कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नए भवन का विधायक दीयाकुमारी ने शुक्रवार को पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि हमने विकास का हर सम्भव प्रयास किया है, आगे भी विकास के लिए पूरे प्रयास रहेंगे। इससे पहले विधायक ने आदर्श माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्ष का शिलान्यास भी किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, भाजपा जिला महामंत्री अरविंद गौतम, युवा मोर्चा जिला मंत्री अमित कुमार शर्मा, नवल किशोर मंगल , मण्डल अध्यक्ष सीताराम गुर्जर, पूर्व प्रधान मीरा सैनी, देवेन्द्र राठौड़, अनमोल तोमर आदि मौजूद रहे।
यह भी रखी मांग : इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को ज्ञापन सौंप कर भाड़ौती के बाद अब कस्बे में भी गौण कृषि उपज मण्डी स्वीकृत कराने की मांग की। इसके अलावा रोडवेज बसों का मलारना डूंगर से संचालन कराने, मकान के ऊपर से निकल रहे 11 केवी बिजली तारों को हटाने की मांग की।
सुनी समस्या: विधायक ने विद्यालय भवन के बंद कमरे में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक को अपनी परेशानियां बताई।
शरीर व मन स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी
सवाईमाधोपुर. सवाईमाधोपुर के स्थापना दिवस के पर आयोजित सवाईमाधोपुर उत्सव में शुक्रवार को योग शिविर हुआ। मिवान योगा गुरु संजय दीक्षित ने कहा कि बेटियां समाज व जीन की धुरी हैं, बेटियों को समान प्यार और आगे बढऩे के अवसर मिलने चाहिए। इस अवसर पर बालिकाओं को डॉटर्स आर प्रीशियस का कप भी मिवान योगा ने भेंट किया। गौरतलब है कि जिले सहित प्रदेश भर में 24 जनवरी को डॉटर्स आर प्रीशियस अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस मौके पर उन्होंने योगाभ्यास भी कराया। योगाभ्यास में नगर परिषद सभापति डॉ. विमला शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद जैन, मिवान योगा की इवेंट मैनेजर प्रियंका आदि थे। अतिथियों ने सभी के साथ जॉगिंग की। इसके बाद योग गुरू ने सभी को सूक्ष्म व्यायाम, यौगिक जॉगिंग, प्रार्थना, आसन, ध्यान , प्राणायाम एवं निंद्रा का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया के योग निंद्रा से मन व शरीर एकदम शांत हो जाता है। योग से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी मिलता है। शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है।
Updated on:
20 Jan 2018, 5:47 PM IST
Published on:
20 Jan 2018, 2:36 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.