5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिविर में निपटाए कई मामले

शिविर में निपटाए कई मामले  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Rakesh Verma

•

Updated: 31 May 2018, 10:43 AM IST

मौजूद अधिकारीगण।

सूरवाल में आयोजित शिविर में मौजूद अधिकारीगण।

सूरवाल. कस्बे में स्थित अटल सेवा केन्द्र में बुधवार को राजस्व लोक अदालत शिविर आयोजित किया गया, जिसमें कई मामलों का निपटारा किया गया। शिविर में राजस्व विभाग के 236 प्रकरणों, पशुपालन विभाग के 120 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा किसानों को 12 किट्स वितरण किए गए। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से 93 रोगियों का उपचार किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के 86, सांख्यिकी विभाग के 152, विद्युत निगम के 28 प्रकरण, समाज कल्याण विभाग की ओर से 15 पेंशन प्रकरणों के मामले निपटाए गए।

जलदाय विभाग की ओर से एक हैंडपंप ठीक कराया गया। इसके अलावा पंचायतीराज विभाग की चार शिकायतों का निस्तारण करते हुए 5 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए गए। क्षेत्र में नवीन कार्यों की स्वीकृति की गई और इसके लिए 57 लाख रूपए की मंजूरी दी गई। शिविर में कलेक्टर पीसी पवन, उपजिला कलेक्टर लक्ष्मीकांत कटारा, सहायक कलेक्टर अन्जू शर्मा, विकास अधिकारी सरोज बैरवा, तहसीलदार, जिला परिषद के एसीईओ, सरपंच धर्मराज मीना सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे स्थित ग्राम पंचायत सभागार के अटल सेवा केंद्र में बुधवार को राजस्व लोक अदालत शिविर लगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में फरियादी शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाया। एसडीएम युगांतर शर्मा ने बताया कि शिविर में विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


बैठक आयोजित
बालेर. बहरावण्डाकलां में थानाधिकारी के द्वारा सीएलजी के सदस्यों की बैठक हुई। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। थानाधिकार हेमेन्द्र चौधरी ने समस्याओं को जल्दी से जल्दी निपटाने का आश्वासन दिया। साथ ही सभी सदस्यों से पुलिस की मदद करने का आग्रह किया।


346 लाख की पेयजल योजना स्वीकृत
बाटोदा. बरनाला उप तहसील मुख्यालय के बाशिंदों को पानी की समस्या से निजात मिल सकेगी। इसके लिए विधायक की अनुशंसा पर 346.55 लाख रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत की गई है। बरनाला ग्राम पंचायत की सरपंच पुष्पा मीना ने बताया कि यहां उप तहसील मुख्यालय होने के बावजूद लोगों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों पूर्व सरपंच परसादी लाल मीना सहित ग्रामीणों ने विधायक सहित उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया।

सरपंच ने बताया कि इस योजना के तहत सात किलोमीटर दूर टिगरिया गांव के समीप मोरेल नदी में ट्यूब वैल कर वहां से पाइप लाइन के जरिए बरनाला में नवीन टंकी का निर्माण कर उसमें पानी डाला जाएगा। टंकी से पूरे गांव में पाइप लाइन डालकर प्रत्येक मोहल्ले में पानी उपलब्ध हो सकेगा। पेयजल योजना का काम पूरा होने के बाद पांच साल तक पानी की सप्लाई देने व योजना के रख-रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार की रहेगी। इस पर जलदाय विभाग एवं ग्राम पंचायत की निगरानी रहेगी। इधर योजना की जानकारी मिलते ही बुधवार को पूर्व सरपंच परसादी लाल मीना सहित ग्रामीणों ने विधायक से मिलकर इसके लिए आभार जताया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़