1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीहर में फंदे से झूली विवाहिता

गंगापुरसिटी . समीपवर्ती छाबा की बगीची गांव में शनिवार रात पीहर में एक महिला ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी करीब पौने तीन माह पहले ही बामनवास के सीतोड़ गांव में हुई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
पीहर में फंदे से झूली विवाहिता

पीहर में फंदे से झूली विवाहिता

गंगापुरसिटी . समीपवर्ती छाबा की बगीची गांव में शनिवार रात पीहर में एक महिला ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। मृतका की शादी करीब पौने तीन माह पहले ही बामनवास के सीतोड़ गांव में हुई थी।


रविवार सुबह सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी बिजेन्द्र सिंह व पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल मौके पर पहुंचे और मुआयना कर शव को फंदे से उतरवा कर सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। फांसी लगाए जाने की जानकारी मिलने पर मृतका के घर के पास काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका मौसम बाई (22) पुत्री जगदीश माली है। मृतका के पिता जगदीश माली ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव मृतका के पिता को सौंप दिया। इस दौरान तहसीलदार ज्ञानचंद जैमन भी अस्पताल पहुंचे। मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल कर रहे हैं।


चार दिन पहले आई पीहर


प्राथमिकी में बताया गया है कि मौसम बाई की शादी 22 नवम्बर 2०19 को बामनवास के सीतोड निवासी मुनेश माली पुत्र रंगलाल के साथ हुई थी। उसी समय गौना कर उसका ससुराल आना-जाना शुरू हो गया। मौसमबाई चार दिन पहले ही ससुराल से आई थी।

शनिवार रात उसकी फोन पर पति से बात हुई तो दबाव बना कर दहेज की मांग की गई व फांसी के लिए उकसाया। इसके चलते मौसम ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। इधर, मृतका के पिता ने बताया कि उसके भाई की बच्ची व मौसम रात को एक कमरे में सोई थी। सुबह करीब 5.3० बजे मौसम के फंदे से झूलने का पता चला। इसके बाद सूचना पर महूकलां चौकी प्रभारी वीरेन्द्रसिंह मौके पर पहुंच गए।

Story Loader