20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूध व घी के नमूने किए संकलित

गंगापुरसिटी . शादी का सीजन होने व होली का त्योहार नजदीक होने के मद्देनजर गुरुवार को चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने कई स्थानों से दूध व घी के नमूने लेने की कार्रवाई की

less than 1 minute read
Google source verification
दूध व घी के नमूने किए संकलित

दूध व घी के नमूने किए संकलित

गंगापुरसिटी . शादी का सीजन होने व होली का त्योहार नजदीक होने के मद्देनजर गुरुवार को चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने कई स्थानों से दूध व घी के नमूने लेने की कार्रवाई की।


टीम ने बालाजी चौक बाजार से दो मिष्ठान भण्डारों से दूध के नमूने जमा किए। इसी प्रकार घी वाली गली में एक डेयरी से भी दूध का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने इंद्रा मार्केट में एक फर्म तथा पुरानी अनाज मंडी स्थित एक फर्म से देशी घी के नमूने लिए। साथ ही विके्रताओं को खाद्य अनुज्ञापत्र को डिस्पले करने की हिदायत दी।

इधर, कार्रवाई की भनक लगने पर दूधियों में हडक़म्प मच गया और वे टीम की लोकेशन की जानकारी लेते नजर आए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि सभी नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। मिलावट पाए जाने पर चालान पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पी. सी. जैन, कार्मिक राजीव कुमार सैन आदि शामिल थे। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से मिलावट की रोकथाम के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि विभाग की ओर से इन दिनों शहर में की जा रही कार्रवाई से दुकानदारों में भय बना हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग