
भगवतगढ़ भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को उज्जवला योजना से लाभान्वित महिलाओं को बधाई संदेश देते हुए मण्डल अध्यक्ष।
सवाईमाधोपुर. भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिवसीय बूथ महासम्पर्क अभियान के अंतिम दिन ग्रामीण मंडल कार्यकर्ताओं ने बंधा, लोरवाडा, जटवाड़ा, अजनोटी, दुब्बी बनास सहित आदि में सम्पर्क किया। मंडल मीडिया प्रभारी पृथ्वीसिंह मीना ने बताया कि इस दौरान ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक राज मीना ने घर-घर दस्तक देकर लाभार्थियो से सम्पर्क किया। संगठन मजबूती पर जोर दिया। इस दौरान बलराम मीना, रामधन मीना, दामोदर मीना, जीतराम, हनुमान डोबवाल आदि मौजूद थे।
जनसंपर्क किया
भगवतगढ़. भाजपा के तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान के दौरान रविवार को भाजपा ग्रामीण मण्डल सवाईमाधोपुर के अध्यक्ष अशोकराज मीना एवं कार्यकर्ताओं ने बंधा, लोरवाड़ा, जटवाड़ा कलां, अजनोटी, दुब्बी बनास आदि गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से संपर्क किया। मीडिया प्रभारी पृथ्वीसिंह मीना ने बताया कि इस दौरान उज्जवला योजना के तहत लाभान्वित महिलाओं को मुख्यमंत्री का बधाई पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि जन संपर्क अभियान के दौरान कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर बलराम, जीतराम, दामोदर, शम्भू , हनुमान डोबवाल सहित कई उपस्थित थे।
Updated on:
05 Nov 2018 03:37 pm
Published on:
05 Nov 2018 03:37 pm
