27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटीएम के गुप्त कोड दिए नहीं, फिर भी खाते से पार हो गए एक लाख

एटीएम के गुप्त कोड दिए नहीं, फिर भी खाते से पार हो गए एक लाख

2 min read
Google source verification
patrika

पीडि़त व्यक्ति, जिसके एटीएम से एक लाख की राशि निकाली गई।



लहसोड़ा. बैंक खातों से राशि पार होने के तरह-तरह के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर जिले के लहसोड़ा गांव में सामने आया है। इससे उपभोक्ता ने बैंक से न तो एटीएम कार्ड के गुप्त कोड प्राप्त किए। ना ही राशि निकाली। इसके बाद भी खाते से एक लाख रुपए की राशि किसी ने निकाल ली। मामला तब सामने आया जब उपभोक्ता बैंक में राशि निकलवाने गया। पास बुक में एंट्री कराते समय खाते में एक लाख रुपए नहीं होने पर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। इस पर उसने बैंक प्रबंधक से शिकायत भी की। लहसोड़ा निवासी रामेश्वर शर्मा बैंक से राशि निकलवाने गया था। उसके खाते में अप्रेल 2017 में कुल 6 लाख रुपए थे। इस पर उसने मई 2017 में 5 लाख रुपए निकाल लिए थे। बाकी एक लाख खाते में जमा थे। पीडि़त को रुपयों की जरूरत पडऩे पर बुधवरा को वह राशि निकलवाने गया था। उसने पासबुक में एंट्री कराई तो पासबुक में एक लाख रुपए जा चुके थे। इस पर शाखा प्रबंधक ने जांच कराई तो खाते से 13 सितम्बर 2017 से 19 सितम्बर 2017 के बीच एक लाख रुपए की एटीएम द्वारा निकासी होना सामने आया। पीडि़त ने बैंक प्रबंधक को बताया कि वह निरक्षर है।

दुकान के ताले तोड़कर पार कर ले गए नकदी
खण्डार. यहां कस्बे में नायपुर रोड स्थित पंचायत समिति की दुकान में मंगलवार को ताले तोड़कर खाद्य तेल व नगदी चुरा ले गए। ग्रामीण लोकेश मथुरिया, बृजेश मथुरिया व भरत आदि ने बताया कि सोमवार की रात पंचायत समिति की दुकान के ताले टूट गए। पीडि़त बृजबिहारी मथुरिया ने बताया कि रोजना की तरह सोमवार को करीब शाम के 7 बजे दुकान को मंगल कर अपने घर गया। रात्रि में अज्ञात लोगों ने दुकान के ताले तोड़ कर उसमें से एक सरसों के तेल का पीपा व एक तिल्ली के तेल का पीपा चुराया। गल्ले में रखी करीब दो तीन हजार की नगदी को पार कर ले गए। पीडित ने पुलिस में चोरी की रिपोट दी है। ग्रामीणों ने बताया कि कस्बे में हर 15-20 दिन में दुकानों के ताले टूट रहे हैं। पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग