ये स्थान संपत्ति विरूपण प्रावधानों में शामिल
सरकारी भवन, स्मारक, वॉटर पाइप लाइन, पब्लिक रोड, ढांचा, दीवार, अहाता व उसकी दीवार, वृक्ष, फेसिंग पोस्ट, खंभा तोडऩा या गिराना, या ऐसे स्थलों पर पीक थूकना, पेशाब करना, पेंट करना, लिखना, पंपलेट, पोस्टर चिपकाना, स्याही गिराना, अपना या किसी विज्ञापन का नाम-पता लिखना, मालिकाना हक दर्शाना आदि कृत्य सरकारी संपत्ति विरूपण के अपराध में माने जाते है।