1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब सरकारी प्रतिभाएं भी पाएंगी ‘सम्मान’

गंगापुरसिटी . निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं को भी सरकार ने मंच देने का निर्णय किया है, जिससे वह खुद को कमतर नहीं आंककर अपनी प्रतिभा के दम पर सम्मान पा सकें। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली मेधावी विद्यार्थियों को मंच देने के लिए सरकारी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा। ताकि ऐसी प्रतिभाओं को उचित सम्मान मिल सके।

2 min read
Google source verification
अब सरकारी प्रतिभाएं भी पाएंगी ‘सम्मान’

अब सरकारी प्रतिभाएं भी पाएंगी ‘सम्मान’

- जिले का प्रथम आयोजन गंगापुसिटी में
गंगापुरसिटी . निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों की प्रतिभाओं को भी सरकार ने मंच देने का निर्णय किया है, जिससे वह खुद को कमतर नहीं आंककर अपनी प्रतिभा के दम पर सम्मान पा सकें। सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली मेधावी विद्यार्थियों को मंच देने के लिए सरकारी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह किया जाएगा। ताकि ऐसी प्रतिभाओं को उचित सम्मान मिल सके।


राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आदेशाअनुसार प्रदेश के सभी आदर्श एवं उत्कृष्ट स्कूलों में वार्षिकोउत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह किए जाएंगे। इस मौके पर गत परीक्षा में श्रेष्ठ अंक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इस मौके पर पूर्व विद्यार्थी एवं भामाशाह सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। जिले के ऐसे पहले आयोजन के लिए गंगापुरसिटी का चयन किया गया है।


भामाशाहों को मिलेगा सम्मान


विद्यालय के विकास एवं यहां आयोजित सांस्कृतिक, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बढ़-चढक़र आर्थिक सहयोग प्रदान कर कार्यक्रमों को सफल बनाने में मददगार बने भामाशाहों को उचित मंच प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार भामाशाहों को गौरव प्रदान कर जन सहयोग के माध्यम से विद्यालयों का विकास करने की कवायद कर रही है।


पूर्व छात्र बनेंगे सहभागी


प्रतिष्ठित निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में आयोजित किए जाने वाले एल्यूमिनाई कार्यक्रम की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के ऐसे छात्र जो देश-विदेश मेें राजनीतिक, व्यवसायिक, प्रशासन समेत विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं, उन्हें भी कार्यक्र्रम में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। ताकि उनके अनुभव एवं प्रतिभा से विद्यालय के विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें। साथ ही उन्हें विद्यालय के समग्र विकास में सहभागी बनाया जा सके।


जिले का प्रथम आयोजन गंगापुर में


आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों में होने वाले वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण एवं पूर्व विद्यार्थी व भामाशाह सम्मेलन का जिले का प्रथम कार्यक्रम शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें राबाउमावि, राउप्रावि नम्बर 2, 3 व 1०, राप्रावि नम्बर 4, राउप्रावि बाढ़ सालोदा एवं राबामावि में अध्ययनरत करीब 3 हजार विद्यार्थी व स्टाफ शामिल होगा।


ये रहेंगे मौजूद


समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामकेश मीना शिरकत करेंगे। अध्यक्षता अतिरिक्त जिला कलक्टर नवरत्न कोली करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम विजेन्द्र कुमार मीना, पुलिस उपाधीक्षक किशोरीलाल, सीडीईओ रामकेश मीना, डीईओ माध्यमिक रामखिलाड़ी बैरवा, डीईओ प्रारंभिक राधेश्याम मीना, समसा एडीपीसी नाथूलाल खटीक एवं सीबीईओ महेश कुमार मीना मौजूद रहेंगे।
इनका कहना है
विद्यालय में 15 फरवरी को वार्षिकोत्सव, पुरस्कार वितरण समारोह एवं पूर्व विद्यार्थी व भामाशाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें पूर्व विद्यार्थी, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं भामाशाहों को भी आमंत्रित किया गया है।
- देवीलाल मीना, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय


विभाग की अच्छी पहल है। इससे पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावक, जन प्रतिनिधियों एवं भामाशाहों को सरकारी स्कूलों से जोडऩे में मदद मिलेगी। साथ ही विद्यालयों का समग्र विकास हो सकेगा।
- संतोष सोनी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी

Story Loader