8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गण्डावर व बोहना में एक-एक रोगी और मिला

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Google source verification
जांच करती हुई चिकित्सा टीम।

खण्डार गण्डावर में रोगियो की जांच करती हुई चिकित्सा टीम।

खण्डार. ग्राम पंचायत गण्डावर में चल रही बीमारी का प्रकोप रुक नहीं रहा है। रविवार को गण्डावर व बोहना में एक-एक रोगी और मिला है। इसके अलावा शरीर पर लाल रंग के दाग के रोगी भी सामने आ रहे हैं। लगातार रोगी सामने आने के बाद रविवार को जिला कलक्टर पीसी पवन ने गण्डावर व बोहना गांव का दौरा कर बीमारी के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम को 24 घण्टे ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रहने का आदेश दिए व जीएनएम व एएनएम को मुख्यालय पर लगाने के लिए सीएमएचओ को निर्देश दिए। सीएमएमओ ने बोहना व गण्डावर गांव में लोगों से बातचीत कर देवी देवताओं के चक्कर में न आने व चिकित्सकों से इलाज के बारे में बताया।


ग्रामीण में अब भी भय : सरपंच निरंजना मीणा ने बताया कि गण्डावर व बोहना में एक एक गले में सूजन का रोगी मिला है। जिनका उपचार चिकित्सा विभाग की टीम ने किया। ग्रामीणों में बीमारियों के चलते ग्रामीणों में अब भी भय है। कई लोगों ने अपने बच्चों को रिश्तेदार के यहां भेज दिया है। वहीं देवरों पर भी ले जा रहे हैं।


चिकित्सा विभाग की टीम ने बोहना व गण्डावर दोनों गांवों का दौरा कर रोगियों के बारे में जानकारी लेकर उनका मौके पर इलाज किया। एक चिकित्सक को एक दो दिन में गण्डावर में लगा दिया जाएगा। इससे बीमारियों पर लगाम लग सकें।
तेजराम मीणा, सीएमएचओ सवाईमाधोपुर

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग