4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्यानिकी एवं संरक्षित खेती के बताए गुर,कृषि विज्ञान केन्द्र करमोदा में कृषक सेमिनार आयोजित

उद्यानिकी एवं संरक्षित खेती के बताए गुर,कृषि विज्ञान केन्द्र करमोदा में कृषक सेमिनार आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 18 May 2018, 1:49 PM IST

कृषक सेमिनार में उपस्थित किसान।

कृषि विज्ञान केन्द्र करमोदा में कृषक सेमिनार में उपस्थित किसान।

सूरवाल. उद्यान विभाग की ओर से आरएसीपी योजना के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र करमोदा में दो दिवसीय कृषक सेमिनार गुरुवार को संपन्न हुई। सेमिनार में किसानों को उद्यानिकी एवं संरक्षित ख्ेाती के गुर बताए गए। कृषि विस्तार के उपनिदेषक मोहनलाल भटेश्वर ने 2022 तक किसानों को अपनी आय दुगुनी करने के लिए उद्यानिकी खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इंटरनेशनल हार्टिकल्चर इनोवेशन एवं ट्रेनिंग सेंटर दुर्गापुरा जयपुर के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एसएन चौधरी ने संरक्षित खेती पर पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया।

कृषि कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र शर्मा ने फूलों की ख्ेाती, कृषि विस्तार के सहायक निदेशक रामराज मीना ने किसानों को कृषि योजनाओं से रूबरू कराया। कृषि पर्यवेक्षक विजय जैन ने अमरूद के नए बगीचों में निमेटोड रोग के नियंत्रण के बारे में बताया। उद्यान विभाग के सहायक निदेशक चंद्रप्रकाश बड़ाया ने उद्यानिकी योजनाएं बताई। एआरओ खेमराज मीना ने सभी का आभार व्यक्त किया। सेमिनार में सौ से अधिक किसानों ने भाग लिया।


पचाला ने सोलपुर को हराया
भगवतगढ़ . डेकवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरुवार को पहला मैच पचाला एवं सोलपुर की टीमों के बीच मैच खेला गया। प्रतियोगिता से जुड़े मनराज ने बताया कि पचाला ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 162 रन बनाए। पचाला टीम के बल्लेबाज कालूराम मीना ने शानदार शतक बनाया। जवाब में सोलपुर की टीम 104 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इस प्रकार पचाला की टीम ने 76 रन से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में डीपीएल क्रिकेट क्लब डेकवा एवं जूनियर डेकवा के बीच खेले गए। मैच में डीपीएल क्रिकेट क्लब विजय रहा। प्रतियोगिता के संयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में टीमों की रजिस्ट्रेशन फीस 1100 रुपए निर्धारित है।


जल सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

सूरवाल. राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय स्कूल की ओर से क्षेत्र में लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका सुनीता बसवाल सहित स्टाफ ने अभिभावकों की बैठक बुलाकर जल संरक्षण की बात कही। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है। इसे व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए। साथ ही लोगों को जल सेवा करने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रधानाध्यापिका सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और यहां अन्य लोगों के साथ जल सेवा कर यात्रियों को शीतल जल पिलाया।


पक्षियों के लिए बांधे परिंडे
छाण. कस्बे में टोंक शिवपुरी स्टेट हाइवे के समीप सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के लिए परिंडे बांधे। इस मौके पर मानसरोवर जल वितरण समिति अध्यक्ष रामकुंवार सैनी, सहकारी समिति छाण अध्यक्ष मुख्यतार खान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य मूलचंद गुर्जर, शंकर मेणिया, शंभूलाल खटीक सहित कई लोग मौजूद थे।


रथयात्रा आज पहुंचेगी
सवाईमाधोपुर. बसपा की ओर से निकाली जा रही डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन सत्ता प्राप्ति संकल्प रथयात्रा शुक्रवार को सवाईमाधेापुर पहुंचेगी। यात्रा में आए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का अम्बेडकर सर्किल पर स्वागत किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़