3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला सम्मेलन का आयोजन,महिला संगठन की मजबूती पर दिया जोर

महिला सम्मेलन का आयोजन,महिला संगठन की मजबूती पर दिया जोर

2 min read
Google source verification
patrika

राबाउमावि मानटाउन में महिला सम्मेलन में मौजूद महिला शिक्षिकाएं

सवाईमाधोपुर. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला महिला सम्मेलन रविवार को राबाउमावि मानटाउन में हुआ। इस दौरान महिला संगठन की मजबूती पर जोर दिया। संगठन मंत्री कमलेश शर्मा ने संगठन की कार्य पद्धति, आवश्यकता, शिक्षण कार्य में महिला शिक्षकों की भूमिका व संगठन की उपादेयता पर जानकारी दी।

जिलामंत्री बजरंगलाल गुर्जर ने महिला शक्ति के बारे में बताया। मुख्य वक्ता व प्रदेशमंत्री डॉ. अरुणा शर्मा ने संगठन में सशक्त महिला विंग(कमान) की आवश्यकता एवं महिला शिक्षकों की सक्रियता पर जानकारी दी। संचालन जिला महिला संयुक्त मंत्री गीता जैलिया ने किया।

इस मौके पर प्रदेश महिला शिक्षक प्रतिनिधि सुगनबाई कोली, जिला महिला मंत्री रजनी बैरवा, सीमा शर्मा, तारा वर्मा, चन्द्रकला मीना, प्रियंका, ममता शर्मा, सुमन गुप्ता, माया बैरवा आदि मौजूद थे।

अंकेक्षण अधिकारियों को नोटिस
बामनवास . ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण के लिए आयोजित ग्रामसभाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर पंचायत समिति प्रशासन की ओर से ऐसे सभी ग्रामसभा प्रभारी अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं। विकास अधिकारी के अनुसार नरेगा योजनान्तर्गत चलाए जा रहे सामाजिक अंकेक्षण में नरेगा व इंदिरा आवास योजना के अंकेक्षण के लिए नियुक्त किए गए अधिकारियों द्वारा छह माह बाद भी ग्रामसभाओं की अंकेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई है।

ऐसे में उच्चाधिकारियों तक भी अंकेक्षण रिपोर्ट नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने सभी प्रभारियों को निर्देश दिए है कि वे ग्रामसभाओं में जाकर अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें। ताकि सामाजिक अंकेक्षण की भी सत्यता बनी रहे। जिस दिन ग्रामसभा हो, रिपोर्ट उसी दिन शाम को प्रस्तुत करें। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित प्रभारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

भगवान की भक्ति से ही जीवन का उद्धार
भगवतगढ़ . कस्बे में झोपड़ा रोड पर स्थित अनिरुद्ध देव प्रकाश आश्रम हरिदास बाबा की छतरी में चल रही भागवत कथा में रविवार को कथावाचक आचार्य अवधेश दुबे ने श्रोताओं को कपिल भगवान के जन्म का वृतांत, सांख्य योग का उपदेश एवं भगवान की भक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भगवान ने चौरासी लाख योनियों में मनुष्य योनि को सर्वश्रेष्ठ बनाया है।

इसलिए मनुष्यों को भगवान की भक्ति पूर्ण श्रद्धा एवं समर्पण भाव से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवान की भक्ति ही मनुष्यों की नैया पार लगाएगी। इसके अलावा कथावाचक आचार्य ने अनुसुइया चरित्र एवं सती चरित्र की कथा भी सुनाई। रविवार को अवकाश होने से कथा सुनने वालों की भीड़ अधिक रही।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग