5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बूढ़ी गणगौर की निकाली सवारी, लोगों ने गणगौर सवारी के किए दर्शन

गणगौर पर्व पर शहर में बूढ़ी गणगौर सवारी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। लोगों का उमड़ा हुजूम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Singh

•

Updated: 22 Mar 2018, 8:01 PM IST

sawaimadhopur

बौंली में कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार।

सवाईमाधोपुर.गणगौर पर्व पर शहर में बूढ़ी गणगौर सवारी की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। नगरपरिषद की ओर से शहर स्थित दबावखाने पर शाम साढ़े पांच बजे सभापति डॉ.विमला शर्मा ने बूढ़ी गणगौर का पूजन किया। गणगौर की सवारी मुख्य बाजार होते हुए छीतर चौराहा, खण्डार तिराहा से होते हुए भैरू दरवाजे स्थित गोपाल मंदिर पहुंची। यहां से वापस दबाव खाने पहुंचकर समापन हुआ।

रास्ते में महिलाओं ने गणगौर सवारी के दर्शन किए। इसी तरह बजरिया में श्री विजयेश्वर धमार्थ ट्रस्ट(शिव मंदिर) में बूढ़ी गणगौर की पूजा-अर्चना की गई। ट्रस्ट महामंत्री कुंजबिहारी अग्रवाल, उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद गर्ग आदि मौजूद थे।

खण्डार. कस्बे में ग्राम पंचायत की ओर से बूढ़ी गणगौर की सवारी निकाली गई । इससे पूर्व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में ग्राम पंचायत सरपंच रूकमणी देवी ने गणगौर का पूजन किया । इसके बाद गणगौर की सवारी पुराने बाजार से होकर पटवार घर के सामने से तहसील बाजार से होते हुए शुक्ला तिराहे से बड़ा तालाब पर पहुंची।

मेले में भजन संध्या, रात तक जमे लोग
बौंली. उपखंड मुख्यालय बौंली पर आयोजित दो दिवसीय गणगौर मेले में मंगलवार रात ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा भजन संध्या हुई। पंचायत तिराहे पर स्थित हीरामन चौक पर आयोजित भजन संध्या में ग्रामीणों की भीड़ देर रात तक मौजूद रही। शुरुआत सरपंच राजेश गोयल व सचिव राजाराम बैरवा ने गणगौर माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। क स्थानीय गायक रामावतार डंगोरिया ने गणपति तेरे चरणो में चले आए हैं भजन प्रस्तुत कर गणेश वंदना की। रामगढ़ पचवारा से आए गायक लवकुश राजस्थानी ने पेड्या चढ़ता चढ़ता जय बोलो डिग्गी के राजा की व बता रे मेरे यार सुदामा रे भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

बहड़ से आए गायक कलाकार लालचंद मस्ताना ने हीरामन बाबा तेरी महिमा अपार सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों को भक्ति रस में डूबोया। सीकर से आई महिला नृत्य कलाकार पायल ने एक से बढकर एक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। वहीं मुख्य आकर्षण रहे रामगढ़ पचवारा के हास्य कलाकार टीपू मीना ने कॉमेडी प्रस्तुत की। संचालक कवि आशीष उजाला ने बीच बीच में अपनी कविताओं के माध्यम से दर्शकों को बांधे रखा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित, उपसपंच रुउफ खान व प्रधानाचार्य गोपाल शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि आदि थे।

आपसी भाईचारे का प्रतीक पद दंगल
खण्डार. ग्राम पंचायत बहरावण्डा कलां के तत्वावधान में आयोजित गणगौर मेले के दूसरे दिन पद दंगल का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राजगढ़ विधायक गोलमा देवी एवं विशिष्ट अतिथि जाट युवा संस्थान जिला अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष सचिन मीणा, पूर्व प्रधान बलवीर जाट रहे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामरूप मीणा ने की। तेजाजी महाराज के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई । मुख्य अतिथि ने बताया कि पद दंगलों से भाईचारा बढ़ता है । इसके बाद लोलाई डेम की उंचाई बढाने के प्रस्ताव को जल्द से जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपसरपंच धर्मेन्द्र चौधरी, दिलीप सिंह राठौड, रवि जाट, रामजीलाल जाट अनियाला सरपंच हरिमोहन मीणा, गण्डावर सरपंच निरजंना मीणा, रेडावद सरपंच रामदयाल चौधरी, आदि लोग मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़