
सवाईमाधोपुर में शनिवार रात बारिश में कलक्ट्रेट रोड का नजारा।
सवाईमाधोपुर . जिला मुख्यालय सहित मलारना डूंगर व अन्य जगहों पर शनिवार सुबह अच्छी बारिश हुई। सवाईमाधोपुर में सुबह 36 मिमी बारिश दर्ज की गई। शाम को छह बजे मध्यम दर्र्र्जे की बारिश शुरू हुई जो आंधे घंटे रही। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक जारी रही। इससे नदी नाले उफन गए। शहर के मुख्य बाजार में पानी की चादर चल गई।
भगवतगढ़. क्षेत्र में शनिवार को सुबह तीन घंटे से भी अधिक समय तक बारिश का दौर चला।
रवांजना चौड़. कस्बे के पास वीर तेजाजी मंदिर पुलिया के ऊपर से करीब दो फीट की चादर चली।
चौथकाबरवाड़ा. कस्बा सहित आस-पास के गांवों में शनिवार सुबह से कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश हुई। बारिश से बलरिया मार्ग पर स्थित खाल से पानी पूरे वेग के साथ बह निकला।
तेज बहाव में युवक बाइक सहित बहा
भगवतगढ़. बारिश के चलते भगवतगढ़ ग्राम पंचायत के गांव मानपुर का भगवतगढ़ व अन्य गांवों से संपर्क कट गया। मानपुर के रास्ते में पडऩे वाली पुलिया पर करीब तीन से चार फीट पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह से बन्द है। भगवतगढ़ निवासी रतनलाल बैरवा शनिवार को मानपुरा अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। बाइक से पुलिया पार करते समय बहाव अधिक होने से रतन वाहन सहित पानी ेके साथ बह गया। हालांकि तैरना आने के कारण उसने जैसे तैसे अपनी जान बचाई। इस दौरान बाइक कई किलोमीटर दूर तक बह कर चली गई।
बिलोपा हाइवे बारिश से तरबतर
सवाईमाधोपुर. जिले में इन दिनों झमाझम व रिमझिम बारिश का दौर जारी है। पहली तेज बारिश में बिलोपा हाइवे के हालात बिगड़ गए है। इससे इन दिनों जाम के हालात बने है। यहां बिलोपा गांव से गुजर रहे सवाईमाधोपुर-चौथकाबरवाड़ा हाइवे पर बारिश के बाद तेज गति से पानी का बहाव हो रहा है। इससे वाहन चालकों को भारी दिक्कत हो रही है। वार्डपंच शांतिलाल मीना ने बताया कि यहां हाइवे निर्माण के समय रोड की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई और ना ही पुलिय का निर्माण कराया गया। इससे एकड़ा, देवपुरा व बिलोपा गांवों के तालाबों की चादर चलकर बरसात का पानी हाइवे पर आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि निकट ही इटावा बालाजी का स्थान है। यहां प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को दर्शनार्थियों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में बहते पानी में आने-जाने में परेशानी होती है। सिंचाई विभाग की कनिष्ठ अभियंता सुलेखा ने बताया कि जिले में शनिवार सुबह तक हुई बारिश से बांधों में पानी की आवक हुई, लेकिन अभी भी जिले के आधा दर्जन बांधों में पानी नहीं आया है। उन्होंने बताया कि मानसरोवर बांध में 16 फीट 3 इंच पानी आया, जबकि गिलाईसागर में 7 फीट 8 इंच, सूरवाल में 6 फीट, देवपुरा में 7.6 फीट, पांचोलास में 9 फीट 3 इंच, मोरासागर में 5 फीट एक इंच, भगवतगढ़ में 1 फीट 6 इंच, मुई में 3 फीट 6 इंच, भूलनवाला में 4 फीट 6 इंच, नागोलाव में एक फीट, नागतलाई 3 फीट 6 इंच, गण्डाल में एक फीट 6 इंच पानी आया। जबकि चंदापुरा, मोतीसागर, आंकोदिया, बनियावाला, नया तालाब बांधों में पानी की आवक नहीं हुई।
लोरवाड़ा में भारी बारिश से मकान गिरा
भगवतगढ़. लोरवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर बैरवा मोहल्ले में स्थित एक मकान की पट्टियां भारी बारिश के कारण टूटने से मकान धराशाई हो गया। लोरवाड़ा सरपंच रसाली देवी मीना एवं समाजसेवी भोरसिंह मीना ने बताया कि शुक्रवार को अद्र्ध रात्रि के समय आई भारी बारिश एवं तेज गर्जना से बैरवा मोहल्ले में रहने वाले रामसहाय पुत्र कोरीलाल बैरवा के मकान की पट्टियां टूटकर गिर गईं। पट्टियां टूटने से बारिश का पानी मकान में भर गया, जिससे मकान में रखा अनाज, बिस्तर व अन्य घरेलू सामान भीगकर खराब हो गए।
बारिश से ढहा कच्चा मकान
सवाईमाधोपुर. शहर में गत दिनों मूसलाधार बारिश से वार्ड नं.30 रैगर मोहल्ला में एक व्यक्ति का कच्चा मकान ढह गया। गनीमत रही मकान ढहने के दौरान कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। पीडि़त प्रहलाद रैगर ने बताया कि गत गुरुवार रात तेज बारिश से अचानक कच्चा महान ढह गया।
तेज बारिश से स्कूल की चारदीवारी ढही
सूरवाल. तेज बारिश से गत शुक्रवार रात सेलू ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैंसखेड़ा की चारदीवारी ढह गई। शनिवार सुबह जब स्कूल खुला तो विद्यालय स्टाफ ने इसकी सूचना संबंधित शिक्षा अधिकारियों और सरपंच बंशीलाल मीना को दी। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों हो रही तेज बारिश से यह नुकसान हुआ है। संस्था प्रधान ने छात्रों एवं विद्यालय की सुरक्षा के लिए क्षतिग्रस्त चारदीवारी को फिर से बनवाने का विभाग से आग्रह किया।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
22 Jul 2018, 3:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़




