2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाली हुई महंगी, रसोई का संतुलन गड़बड़ाया

डीजल के बढ़े दामों से रोजमर्रा की चीजें हुई महंगीफिलहाल नहीं राहत, लोग हो रहे परेशान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Lokesh Kumar Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 11:11 AM IST

थाली हुई महंगी, रसोई का संतुलन गड़बड़ाया

भगवान शिव से है खिचड़ी का सीधा कनेक्शन, भोलेबाबा के इस रहस्य से अब उठा पर्दा

गंगापुरसिटी/सवाईमाधोपुर. पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल और बढ़ती गर्मी ने सब्जियों के भावों को बढ़ा दिया है। उपखण्ड मुख्याल समेत जिलेभर में इसका सीधा असर आम आदमी की रसोई पर पड़ रहा है। गृहिणियां परेशान हैं। सब्जियों के साथ दालों और अन्य खाद्य सामग्री महंगी होने उनका रसोई का बजट गड़बड़ा गया हैं। वे जैसे-तैसे रसोई के बजट में संतुलन स्थापित कर रही हैंं।


आसमां छू रहे दाम
सब्जियों व फलों के दाम आसमां छू रहे हैं। ग्वार की फली, टिण्डा, कद््दू, भिण्डी, लौकी, बैंगन, हरा धनिया, करेला, पालक, ककड़ी, चौळा की फली, मिर्च, शिमला मिर्च एवं फलों में दसेरी आम, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, चीकू आदि के
दाम आसमां छू रहे है। कैले तो 30 से नीचे ही नहीं बिक रहे। हरा धनिया और नीबू के दाम भी कम नहीं। करीब एक सप्ताह पहले 20 रुपए किलो बिकने वाला हरा धनिया इन दिनों 40 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है। यही हाल नीबू का है। छोटे सब्जी विक्रेता हरा धनिया कम खरीदने लगे हैं। इसी तरह अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आया है। दाम कम ही नहीं हो रहे।


गर्मी का भी असर
सब्जियों के दाम बढऩे के पीछे गर्मी का बढऩा भी एक कारण माना जा रहा है। सब्जी पालक किसानों का कहना है कि इस बार गर्मी भी तेज पड़ रही है। साथ ही जमीन में जल स्तर गहराने से जलस्रोतों में पानी नहीं है। इसके चलते स्थानीय स्तर पर सब्जियों का उत्पादन गत वर्षों की अपेक्षा इस बार घट गया है। स्थानीय सब्जी पालक भी इस बार अधिकतर बाहर से ही सब्जियां मांग रहे हैं। वहां से भी सब्जियां कम आने से दाम बढ़ रहे हैं।

सेब के दाम बढ़े
करीब एक सप्ताह पहले फल मण्डी में सेव सौ रुपए प्रति किलो की दर से बिक रहे थे, जो अब बढ़कर दो सौ रुपए किलो की दर से बिक रहे है। इसी तरह 60 रुपए किलो की दर से बिकने वाला दशहरी आम अब 80 रुपए किलो में बिक रहा है। सब्जी के भावों पर एक नजर(प्रतिकिलो)
सब्जी पहले अब
ग्वार फली 20 30
टिण्डा 20 40
कद््दू 10 20
भिण्डी 20 40
लौकी 10 30
बैंगन 20 40
खीरा 20 40
आलू 15 20
कैरी 20 40
हरा धनिया 20 40
फलों के भाव पर एक नजर (प्रतिकिलो)
फल पहले अब
आम (दसेरी) 60 80
अंगूर 100 150
अनार 100 120
नारियल (पानी) 30 40
पपीता 30 50-60
सेब 100 200
चीकू 30 40-50

गर्मी में कम आ रही सब्जियां
पेट्रोल तथा डीजल के दाम बढऩे से सब्जियों का भाड़ा बढ़ा है। गर्मी में सब्जियां भी कम आ रही है। इससे भी सब्जियां महंगी हुई हैं। ग्राहकी थोड़ी कम हो रही है।
कैलाश सैनी, सब्जी विक्रेता, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़