
विधायक ने कोरोना योद्धाओं के रूप में थाना प्रभारी एवं पुलिस एवं आरएसी के जवानों का किया सम्मान
वजीरपुर . उपखंड मुख्यालय पर रविवार को गंगापुर सेवा समिति के अध्यक्ष व विधायक रामकेश मीना के द्वारा दोपहर बाद वजीरपुर पुलिस थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी शैतान सिंह चौधरी पुलिसकर्मी आरएसी के जवानों का कोरोना योद्धाओं के रूप में सम्मान किया इस अवसर पर विधायक मीणा के साथ अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली उप जिला कलेक्टर विजेंद्र कुमार मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा तहसीलदार महेंद्र मीणा कार्यक्रम में उपस्थित थे
इस मौके पर विधायक रामकेश मीणा ने कहा कि लॉकडाउन हुआ है तब से लेकर आज तक निरंतर पुलिसकर्मी एक योद्धा बनकर दिन-रात लोगों की सेवा में काम कर रहे हैं अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ निभा रहे हैं लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रख रहे हैं यह बात गंगापुर सेवा समिति के अध्यक्ष व विधायक रामकेश मीणा ने पुलिसकर्मियों के सम्मान के दौरान कही उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है की इस कोरोनावायरस महामारी के महामारी के बीच में भी हमारे पास पुलिस प्रशासन जैसे योद्धा हैं
जो विषम परिस्थितियों में भी देश के प्रति अपनी जान न्योछावर करने में पीछे नहीं हटते और देश के प्रति संघर्ष करते हैं विधायक मीना के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में वजीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पीलोदा थाना वजीरपुर थाने पर पहुंचकर एक एक जवान को लगेज बैग और गमछा पहनाकर गुलाब के फूलों से पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया सम्मान प्राप्त करने वाले वजीरपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह चौधरी पीलोदा थाना प्रभारी राकेश कुमार यादव पुलिसकर्मी एवं आरएसी के जवान थे
इसके बाद विधायक रामकेश मीणा का काफिला वजीरपुर थाना क्षेत्र के मेडी गांव के पास सवाई माधोपुर में करौली सीमा नाके पर तैनात पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य कर्मियों का विधायक रामकेश मीणा ने स्वागत व सम्मान किया इस अवसर पर मेडी सरपंच हरिलाल मीना ने भी विधायक रामकेश मीणा व प्रशासन वह पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया उसके बाद मीना अपना काफिला लेकर गंगापुर सिटी के लिए रवाना हो गए
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के देहात मुकेश शर्मा ओमप्रकाश धर्म कांटा वाले विजय ठाकुरिया कैलाश चंद मीणा वेद कालू राम मीणा भरत लाल मीणा स्वामी मीणा समाजसेवी अदील अहमद केशव कुमार मन्नू लाल मीणा सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे
Published on:
31 May 2020 07:31 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
