
पोस्टर-बैनर, अतिक्रमण हटाने के निर्देश
गंगापुरसिटी . नगरपरिषद सभापति संगीता बोहरा ने गुरुवार को परिषद क्षेत्र में सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही उदेई मोड़ नाला सफाई, पुलिया निर्माण, मूत्रालय की सफाई, फुटपाथों के अवैध अतिक्रमण, अवैध पोस्टर-बैनर व विज्ञापनों का निरीक्षण कर निर्देश दिए।
सभापति ने निरीक्षण के दौरान डिवाइडरों के मध्य लगे पेड़-पौधों की देखरेख एवं उनके रखरखाव के लिए संबंधित सवेदक को मौके पर ही निर्देशित किया गया। ईदगाह से जामा मस्जिद होते हुए फव्वारा चौक, उदेई मोड़ व सालोदा मोड़ आदि स्थानों पर सफाई के प्रति मिली अव्यवस्था पर सभापति ने बेहतर साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई निरीक्षक व जमादारों को सफाई कार्य व्यवस्था सुनिश्चित करने, नाला सफाई के दौरान संवेदक द्वारा लगाए गए सफाई श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण व साधन-संसाधन उपलब्ध कराने, सफाई के दौरान निकलने वाले मलबे को ट्रैक्टर-ट्रॉली से निस्तारण स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
सभापति ने डिवाइडरों के पास से मिट्टी हटाने, शौचालय आदि की सफाई कराने, शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण व अवैध पोस्टर बैनरों को हटाने के निर्देश देते हुए अवैध पोस्टर-बैनर लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता नरसी मीणा, सफाई इंचार्ज रामरूप मीणा, राजेश्वरी सैनी एवं इकराम खान आदि मौजूद रहे।
आवासीय विद्यालय का किया अवलोकन
निरीक्षण से लौटते समय सभापति बोहरा ने पेट्रोल पंप के सामने स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। सभापति ने विद्यालय से मिल रही शिकायतों के लिए विद्यालय स्टाफ से वार्ता की कर मौके पर उनका समाधान किया।
Published on:
13 Feb 2020 07:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
