11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sawai Madhopur: रणथंभौर में शावकों की अठखेलियां देख प्रियंका और उनके परिजन हुए रोमांचित

Priyanka Gandhi Ranthambore visit: प्रियंका और उनके परिजनों ने करीब 15 मिनट तक बाघिन और उसके शावकों को निहारा था। बाघिन और शावकों की अठखेलियां देखकर प्रियंका और उनके परिजन गदगद हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Gandhi-2

सवाई माधोपुर। तीन दिवसीय सवाई माधोपुर दौरे के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर के लिए रवाना हो गई है। उनके साथ पति रॉबर्ट वाड्रा और सास मोरिन वाड्रा भी है। बेटी ​मिराया और बेटा रेहान एक दिन पहले ही जयपुर आ गए है। वाड्रा फैमिली जयपुर में आज रेहान के दोस्त के विवाह समारोह में शिरकत करेंगी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने परिवार के साथ रणथंभौर का भ्रमण किया। इस दौरान शावकों की अठखेलियां देख प्रियंका और उनके परिजन रोमांचित हो गए।

रणथंभौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार शाम को पार्क भ्रमण के दौरान जोन तीन में बाघिन एरोहैड यानी टी-84 और उसके शावकों के दीदार किया। प्रियंका और उनके परिजनों ने करीब 15 मिनट तक बाघिन और उसके शावकों को निहारा था। बाघिन और शावकों की अठखेलियां देखकर प्रियंका और उनके परिजन गदगद हो गए।

बुधवार को इसलिए नहीं किया भ्रमण

सूत्रों के अनुसार एनटीसीए की गाइडलाइन के कारण बुधवार को रणथंभौर के मुख्य जोन यानी एक से पांच में पर्यटन बंद रहता है। केवल पूर्व में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग करा चुके पर्यटकों को ही बुधवार को जोन एक से पांच में भ्रमण पर भेजा जाता है। ऐसे में प्रियंका गांधी भी पार्क भ्रमण पर नहीं गईं।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ठंड के बीच हैरान कर देने वाली खबर, रातभर से 7 साल के बच्चे के साथ टंकी पर परिवार


यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS अक्षय गोदारा? ज‍िनके लिए हिमाचल से राजस्थान आई सौम्या झा

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग