
गंगापुरसिटी में एक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताती सभापति संगीता बोहरा।
गंगापुरसिटी. स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में शहर को अच्छी रेंक दिलाने के प्रयासों के तहत मंगलवार को नगर परिषद सभापति ने शहर के निजी शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं व स्टाफ से सम्पर्क किया। आयुक्त जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रज्ञा एकेडमी, गुलकंदी स्कूल, क्रिएटिव स्कूल, भगवती स्कूल व केलम इंसीट्यूट में सम्पर्क के दौरान सभापति ने स्वच्छता का महत्व बताया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत सिटीजन फीडबैक, स्वच्छता एप डाउपलोड कर स्वच्छता सम्बन्धी शिकायतों का एप के माध्यम से समाधान कराने को कहा। शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में सहयोग देने की अपील की। पीआईयू सैल प्रतिनिधि रानू गेचंद, महेश सैन व मनीष वर्मा ने स्वच्छता एप डाउनलोड करने और सिटीजन फीडबैक की जानकारी दी। इस मौके पर ब्रांड एम्बेसेडर घनश्याम शर्मा, सलीम खान, महेन्द्र शर्मा, उमेश शर्मा, अनुज शर्मा, अजय सिन्हा, सत्यभान मंगल , जगदीश जैन व मदन रावत आदि मौजूद थे।
बीमारी से बचाव के बताए उपाय
गंगापुरसिटी. राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय बडी उदेई में समाज उपयोगी उत्पादक कार्य एवं समाज सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ.विजय कुमार मिश्रा थे। कार्यक्रम प्रभारी शहनाज परवीन ने बताया कि चिकित्साधिकारी ने विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों के बचाव के उपाय बताये तथा दैनिक दिनचर्या पर व्याख्यान दिया और प्रधानाचार्य रेखा शर्माने बच्चों को सर्वांगीण विकास और आपसी सहयोग की भावना की सीख दी। ओम प्रकाश मीना द्वारा मंच संचालन किया गया।गंगापुरसिटी में एक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताती सभापति संगीता बोहरा।
प्रायोगिक कक्षाएं शुरु
गंगापुरसिटी. राजकीय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष समाजशास्त्र की प्रायोगिक कक्षाएं नियमित रूप से प्रारम्भ हो गई हैं। छात्रसंघ महासचिव कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया कि समाज शास्त्र में प्रायोगिक परीक्षा के 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। राजपूत ने समाजशास्त्र के सभी विद्यार्थियों से प्रायोगिक कक्षा में आने का अनुरोध किया।
Published on:
17 Jan 2018 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
