9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजधानी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत, गंगापुर मार्ग पर रेलवे यार्ड के पास हुआ हादसा

राजधानी की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 5 Nov 2017, 1:45 PM IST

sawaimadhopur

रेलकर्मी की मौत

सवाईमाधोपुर. रेलवे स्टेशन के समीप गंगापुर रेल मार्ग पर रेलवे यार्ड के पास शनिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे राजधानी की चपेट में आने से रेलकर्मी इस्माइल खान(59) पुत्र हबीब खान निवासी मखौली की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक पत्नी के साथ रेलवे कॉलोनी में जाने के लिए ट्रैक पार कर रहा था कि तभी सामने से आ रही राजधानी की चपेट में आ गया। पास की लाइन पर इंजन पास होने के चलते मृतक पीछे नहीें हट सका। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।





टे्रन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
गंगापुरसिटी. क्षेत्र में टे्रन की चपेट में आने की दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बीते 24 घंटे में दो युवकों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतकों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। सदर थाने के एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि उमरी व गंगापुरसिटी के बीच बयाना-जयपुर ट्रेन की चपेट में आने से सुभाष कॉलोनी नवीन स्कूल के पास निवासी रवि कुमार (27) पुत्र बसंतलाल महावर की मौत हो गई। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने शव को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।




इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकार रेलवे यार्ड में शुक्रवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया। शनिवार सुबह पोटमार्टम कराने के बाद जीआरपी ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हैड कांस्टेबल घनश्याम सिंह ने बताया कि मृतक रिंकू डांस (22) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नृसिंह कॉलोनी निवासी है। गुरुवार रात यार्ड में 1093/17 के पास अप लाइन पर पटना-कोटा टे्रन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।





काल बन कर आया ट्रोला
गंगापुरसिटी . वजीरपुर कस्बे में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित दो जनों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे बस स्टैण्ड के आगे ट्रोला की टक्कर से बाइक सवार रानीला (बामनवास) निवासी धर्मबाई (55) मोहनलाल मीना की मौत हो गई। धर्मबाई फिलहाल जयपुर ? में रहती है और पुत्र राहुल के साथ बाइक से मठ गुर्जा गांव जा रही थी। इस दौरान ट्रोला की टक्कर से उसकी मौत हो गई। दुर्घटना में राहुल को भी चोटें आई है। इसी प्रकार शाम करीब पांच बजे मस्जिद के पास ट्रोला की टक्कर से बाइक सवार किशोरपुर निवासी प्रेमसिंह मीना (45) पुत्र रामखिलाड़ी मीना की मौत हो गई।




प्रेमसिंह अपने पिता के साथ हिसाब करने वजीरपुर आया था। इस दौरान ट्रोला ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे प्रेमसिंह की मौत हो गई। प्रेमसिंह रेलवे में कार्यरत था और छुट्टी पर गांव आया हुआ था। दोनों दुर्घटनाओं के बाद चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।





लग गया जाम : वजीरपुर कस्बे में एक दिन में दो दुर्घटनाओं में दो जनों की मौत पर ग्रामीणों में रोष नजर आया। शाम को दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। इस दौरान ग्रामीणों ने ट्रोला में तोडफ़ोड़ कर दी।