5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल महाप्रबन्धक ने मथुरा-गंगापुर सिटी रेलखण्ड का किया निरीक्षण, नई यात्री सुविधाओं का किया आगाज

पश्चिम मध्य रेल के विभागों के विभागाध्यक्ष सहित कोटा मण्डल के समस्त शाखा अधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Shubham Mittal

•

Updated: 9 Feb 2018, 10:15 PM IST

रेलखण्ड का निरीक्षण

रेल महाप्रबन्धक ने मथुरा-गंगापुर सिटी रेलखण्ड का किया निरीक्षण,

सवाईमाधोपुर . पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबन्धक गिरीश पिल्लई ने रेलवे सुरक्षा आयुक्त एके जैन के साथ गुरुवार शाम को मथुरा-गंगापुर सिटी रेलखण्ड का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान पिल्लई के साथ पश्चिम मध्य रेल के विभागों के विभागाध्यक्ष सहित कोटा मण्डल के समस्त शाखा अधिकारी उपस्थित थे। महाप्रबन्धक ने निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण यात्री सुविधाओं के कार्य जो सम्पादित किये गए हैं उनका जायजा लिया। उन्होंने नई यात्री सुविधाओं का भी आगाज किया।

इसके अलावा इस सघन वार्षिक निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने जाजमपट्टी, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी आदि स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाएं देखी। साथ ही पैनल इण्टरलॉकिंग, रिले रूम, गार्ड ड्राईवर लॉबी, रेलवे कॉलोनियों, हेल्थ यूनिट्स सहित पूरे रेलखण्ड में महत्वपूर्ण रेलवे पुलों, लेवल क्रॉसिंग गेट्स कर्व, टर्न आउट, रेलवे ट्रेक, गैंग यूनिटस आदि व्यवस्थाओं की सघन जांच की। कई स्थानों पर ऑनलाइन ड्यूटी तकनीकी रेलकर्मियों के संरक्षा ज्ञान को भी जांचा।

रास्तों में कीचड़ व अतिक्रमण से राहगीर परेशान
मलारना डूंगर . मलारना स्टेशन कस्बे में ग्राम पंचायत चकबिलोली में इन दिनों जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियां कचरे से अटी है। बीच रास्तों में पानी जमा होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। भाजपा इकाई अध्यक्ष छीतर मल योगी ने बताया कि कस्बे में हुनमान जी के मन्दिर से मस्जिद जाने वाले सड़क। बुद्धी खां के मकान से हाड़ौती मुख्य सड़क रेलवे कॉलोनी से श्मशान घाट की तरफ जाने वाले रास्ते में जगह-जगह अतिकमण व कीचड़ से लोगों को निकलना दूभर हो रहा है। पचांयत प्रशासन भी भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

तकनीकी कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट पर प्रशासन चुप, सौंपा ज्ञापन
खण्डार . विद्युत वितरण निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट पर पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने पर विभागीय कर्मचारियों में रोष व्याप्त है । तकनीकी कर्मचारी रामसहाय, राकेश, हरिसिंह आदि ने बताया कि राजस्व वसूली अभियान में कर्मचारियों को गांवों में जाकर वसूली करनी पड़ती है। उपभोक्ताओं से बिल भरने की कहने पर मारपीट करते है। 6 फरवरी ओण मीणा में 3 को बेरना में निगम राजस्व वसूली के दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट हुई है, जिसकी रिपोर्ट थाना खण्डार में दर्ज करवाई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इस पर तकनीकी सहायकों एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने एसडीओ सुनील आर्य को ज्ञापन सौंपा। एसएचओ को आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।