3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल यात्रियों को मिलेगा सस्ता खाना, सरकार ने घटाई जीएसटी की दर

केन्द्र सरकार की ओर से रेलवे में खाने पर लगने वाली जीएसटी की दरों को कम कर दिया...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Vijay Kumar Joliya

•

Updated: 8 May 2018, 1:17 PM IST

sawaimadhopur

sawaimadhopur

सवाईमाधोपुर. रेल यात्रियों को सफर के दौरान अब खाने पर कम पैसे खर्च करने होंगे। केन्द्र सरकार की ओर से रेलवे में खाने पर लगने वाली जीएसटी की दरों को कम कर दिया गया है। रेलवे की ओर से पहले खाद्य पदार्थों पर 18 फीसदी जीएसटी वसूल की जा रही थी। जिसे घटाकर अब महज पांच फीसदी कर दिया है।
रेल मंत्रालय की ओर से गत दिनों आईआरसीटीसी के सीएमडी व सभी जोन के महाप्रबंधकों को आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों में खाने की नई दरें लागू हो चुकी है। जल्द ही इसे सभी ट्रेनों मेंं लागूू कर दिया जाएगा।


गत माह लिखा था पत्र
रेलवे में खाद्य पदार्थों पर लगने वाली जीएसटी को कम करने के संबंध में वित्त मंत्रालय ने गत माह रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर सूचित किया था। ताकि टे्रनों व रेलवे स्टेशनों पर मिलने वाले भोजन व अन्य खाद्य पदार्थों की दरों मेंं समानता लाई जा सके।

गुणवत्ता पर रहेगा जोर
पूर्व में यात्रियों द्वारा टे्रनों में भोजन के एवज मेें केटर द्वारा अधिक राशि वसूलने की शिकायत भी मिली थी। इस पर रेलवे बोर्ड द्वारा अब केटर को भोजन के एवज में यात्रियों को बिल देने साथ ही केटर को ट्रेन में भोजन की डिलीवरी करते समय पीओएस मशीन रखने के भी निर्देश जारी किए हैं। साथ ही भोजन की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश भी दिए गए हैं।

इनका कहना है...
रेलवे बोर्ड की ओर से खाद्य पदार्थों पर लगाई जाने वाली जीएसटी में कटौती कर दी है। ऐसे में अब यात्रियों को पहले की तुलना में टे्रनों में सस्ता भोजन मिलेगा।
शिवलाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक, सवाईमाधोपुर

धर्म घटे रे, दुनिया में लेवे राम अवतार
गंगापुरसिटी. कल्याणजी मेले में रविवार को दूसरे दिन भी हेला ख्याल दंगल आयोजित हुआ। ग्रामीण गायकों ने गायन की अनूठी शैली में पौराणिक कथाओंं पर आधारित ख्याल प्रस्तुत किए। बड़ी संख्या में श्रोता ख्याल सुनने के लिए पहुंचे। छाबा की मंडली के बजरंग लाल व बलदेव सिंह ने सहयोगियों के साथ मेघनाथ जन्म की कथा गाई। मंडली ने 'परशुराम उठ धायो वा क्षीर समुंद्र में आयोÓ की प्रस्तुति दी।

बाढ़ सलेमपुर के कैलाशचंद शर्मा ने मंदोदरी का रावण को समझाना ' जब-जब धर्म घटे रे, दुनिया में लेवे राम अवतारÓ की प्रस्तुति देकर श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी। हेला ख्याल मंडल जटवाड़ी के मेडिया जय सिंह ने 'राजा को समझा रहे सुनी बात पुरानी की प्रस्तुति दी। मीना बड़ौदा के हनुमान मंडल के रामगिलास मीना ने 'रूपवती, गुणवती सुता एक राजा की सुकुमारी रचना सुनाई। मेला प्रवक्ता पार्षद वीरू पुजारी ने बताया कि इस मौके पर विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति संगीता बोहरा आदि थे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़