बता दें कि अशोक बैरवा खंडार विधानसभा से पांच बार चुनाव लड़े हैं और इनमें से चार बार चुनाव जीता है। अशोक बैरवा ने कनिष्ठ लेखाकार के पद से वीआरएस लेकर 1998 में कांग्रेस के टिकट से पहली बार चुनाव लड़ा और भाजपा के हरिनारायण बैरवा को हराया। इसके बाद ये लगातार दो चुनाव और जीते। इनमें 2003 में दूसरी बार भी भाजपा के हरिनारायण बैरवा और 2008 में फिर तीसरी बार भाजपा के हरिनारायण बैरवा को हराया।