सवाईमाधोपुर. आईपीएल-11 संस्करण में भाग ले रही राजस्थान रॉयल्स के खिलाडिय़ों ने बुधवार को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण किया। टीम के खिलाड़ी सुबह करीब साढ़े पांच बजे पैलैस ऑन व्हील से सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से दस जिप्सियों में बैठकर खिलाड़ी पार्क भ्रमण के लिए रवाना हुए। पार्क भ्रमण कर करीब दस बजे वापस रेलवे स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में बैठकर करीब ग्यारह बजे वापस रवाना हुए। इस दौरान डीएफओ, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक व सीसीएफ आदि अधिकारी मौजूद थे।