लोकार्पण पट्टिका में पद लिखा गलत, बनी चर्चा का विषय
छाण. दुमोदा पंचायत मुख्यालय पर ग्रामीणों की मांग पर किसान सेवा केन्द्र का संसदीय सचिव जितेन्द्र गोठवाल ने लोकार्पण किया। भवन निर्माण ग्राम पंचायत दुमोदा ने करवाया। समारोह में दीपा गुर्जर जिला परिषद सदस्य सवाईमाधोपुर एवं रामस्वरूप गुर्जर पंचायत समिति सदस्य खंडार बतौर अतिथि उपस्थित थे, लेकिन पंचायत प्रशासन ने बनवाई लोकार्पण पट्टिका में दीपा गुर्जर के नाम के आगे जिला परिषद की जगह पंचायत समिति सदस्य लिखा हुआ था। गलत पदनाम लिखी पट्टिका से किसान केन्द्र का लोकार्पण भी हो गया, लेकिन लोकार्पण समारोह में मौजूद किसी जनप्रतिनिधि शख्स का ध्यान उस गलत पदनाम पट्टिका पर नही गया। किसान सेवा केन्द्र का लोकार्पण हो जाने के बाद ग्रामीणों की नजर पट्टिका पड़ी। गलत पदनाम पट्टिका लगाने के बारे में दुमोदा सरपंच को सूचित किया।