रणथम्भौर में मिलती है 55 प्रकार की तितलियां: वन्यजीव विशेषज्ञ धर्मेन्द्र खाण्डल ने बताया कि रणथम्भौर में करीब 55 प्रकार की तितलियां पाई जाती है। उन्होंने कई साल पहले रणथम्भौर में डक्कन ट्राई कलरपाइड फ्लैट व स्पोटेट स्मॉल फ्लैट की दो तितलियां खोजी थी। इसके अलावा रणथम्भौर में लाइम बटर फ्लाई, येूलू पैनसी, पीकॉक पैनसी बेरोनेट, ग्रेट इग फ्लाई आदि कई प्रकार की तितलियां पाई जाती हैं।