22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवाई माधोपुर
रणथम्भौर की इकलौती नेचर गाइड बनी गूगल की ब्राडं एम्बेस्डर
Play video

रणथम्भौर की इकलौती नेचर गाइड बनी गूगल की ब्राडं एम्बेस्डर

भूरी पहाड़ी निवासी सूरजबाई ने किया जिले का नाम रोशन
Google source verification

सवाईमाधोपुर. रणथम्भौर की महिला नेचर गाइड सूरजबाई मीणा ने एक ओर उपलब्धि हासिल की है। सूरजबाई को मंगलवार को अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गूगल की ओर से ब्रांड एम्बेसडर चुना गया है। गौरतलब है सूरजबाई भूरी पहाड़ी की निवासी है और वर्तमान में रणथम्भौर की एक मात्र नेचर गाइड है। वह अब तक कई वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर को रणथम्भौर भ्रमण के दौरान गाइड कर चुकी है।
चार माह पूर्व छपा था साक्षात्कार
सूरज बाईने बताया कि करीब चार माह पूर्व एक इंग्लिश पत्रिका ने उनका साक्षात्कार प्रकाशित किया था। उसमें उनके काम के बारे में जानकारी छापी गई थी। इसके बाद गूगल की ओर से इंटरनेट पर सर्च करके उनके बारे में जानकारी जुटाई गई थी।
27 फरवरी को हुई थी शूटिंग
इसके बाद गूगल की ओर से उन्हें ब्रांड एम्बेडर बनाया गया है। इसके लिए गूगल के क्रॉम पिच्चरर्स की ओर से मुंबई में 27 फरवरी को एक वीडियो भी शूट किया गया था। वीडियो में सूरज बाई की रणथम्भौर की अब तक की जर्नी के बारे में बताया गया है।
13 साल से कर रही गाइडिंग
सूरजबाई पिछले 13 साल से लगातार रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान में नेचर गाइड के तौर पर काम कर रही है। वन विभाग ने मार्च 2007 में उनका और अन्य तीन महिलाओं का चयन नेचर गाइड के तौर पर किया था। प्रशिक्षण के पश्चात अप्रेल 2007 से चयनित महिलाओं ने रणथंभौर में नेचर गाइड के रूप में काम करना शुरू किया। लेकिन इस साहसिक कार्य में अन्य तीन महिलाएं खुद को साबित नहीं कर पाईए उन्होंने कुछ दिनों बाद काम छोड़ दिया। लेकिन सूरजबाई अपने जज्बे और हिम्मत के साथ अपने काम में डटी रहीं।
पूरे राजस्थान में लगाए जाएंगे पोस्टर
गूगल की ओर से सूरजबाई को महिला दिवस पर ब्रांड एम्बेस्डर बनाने के बाद नगर परिषद की ओर से जिला मुख्यालय पर सूरजबाई के पोस्टर लगाए गए हैं। सूरजबाई ने बताया कि उनके ऐसे पोस्टर पूरे प्रदेश में लगाए जाएंगे।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़