11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यायालय की परवाह, ना खाकी का खौफ, दुर्घटना का अंदेशा, लोगों में दहशत

दिनदहाड़े भीड़ में दौड़ते बजरी के वाहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Vijay Kumar Joliya

•

Updated: 24 Jun 2018, 7:39 PM IST

sawaimadhopur

मलारना डूंगर लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित भाड़ौती बिजली पॉवर हाउस के पास से दिनदहाड़े निकलते बजरी के अवैध वाहन।

मलारना डूंगर. न्यायालय की रोक के बावजूद थाना क्षेत्र में बजरी का अवैध खनन कर निगर्मन का कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। मलारना डूंगर थाना इलाके से प्रति दिन पांच सौ से अधिक बजरी के ट्रैक्टर ट्रॉली व ट्रक अवैध तरीके से बजरी भरकर ले जा रहे हैं। खनन के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को ना तो न्यायालय के आदेशों की परवाह है। ना ही इनमें प्रशासन का खौफ नजर आता है।

रात-दिन सड़कों पर वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। यह नजारा आम आदमी को तो नजर आता है, लेकिन अवैध खनन रोकने व न्यायालय के आदेशों की पालना कराने के लिए जिम्मेदार विभागों को कुछ दिखाई नहीं देता। यह बात अलग है कि जब भी बजरी कारोबारी व पहरेदारों के बीच जुगलबंदी की चर्चा आमजन के बीच शुरू होती है तो यदा कदा कार्रवाई कर पुलिस मुस्तैदी का अहसास जरूर करा देती है, लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी कार्यालय से बाहर नहीं निकलते।

शनिवार सुबह पुलिस ने शेषा ढोला के पास से पांच बजरी के भरे ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त कर खानापूर्ति तो कर दी, लेकिन दिनभर कस्बे के बस स्टैण्ड व लालसोट-सवाईमाधोपुर मेगा हाइवे स्थित पुलिस चौकी के पास से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉलियों के निकलने का सिलसिला जारी रहा। इस बात को लेकर भी आमजन के बीच खासी चर्चा रही।


लोगों में दहशत, लेकिन खामोश : भीड़ भाड़ वाले बस स्टैण्ड व अस्पताल चौराहे से तेज रफ्तार में निकलते बजरी के वाहनों से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती। वहीं तेज रफ्तार में दिनदहाड़े सरपट दौड़ते बजरी के वाहनों से लोगों में दहशत का माहौल है। यही आलम रहा तो यहां कभी भी जनहानि हो सकती है। इस बारे में स्थानीय लोग कई बार पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायतों के प्रति प्रशासन की बेरुखी के चलते अब लोग आगे आने से भी कतराने लगे हैं।


जन सहभागिता की बैठक में उठी आवाज : यहां अटल सेवा केन्द्र पर पुलिस व आमजन के बीच जनसहभागीता को लेकर हुई बैठक में भी शनिवार को कस्बे में दिनदहाड़े बजरी के वाहनों के सरपट दौडऩे का मामला उठाया। इस पर थाना प्रभारी बृजेन्द्र सिंह ने अवैध बजरी वाहनों पर कार्रवाई का आश्वाशन दिया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सीतराम गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री नवल किशोर मंगल, जितेन्द्र सैनी, दिलीप सिंह शेखावत आदि ने अस्पताल चौराहे व बस स्टैण्ड से दिन के समय भीड़ के बीच तेज रफ्तार से बजरी के वाहन निकालने पर कड़ा ऐतराज करते हुए कार्रवाई की मांग की।