चौथकाबरवाड़ा. क्षेत्र के पांवडेरा गांव में जैन समाज की ओर से राष्ट्रसंत आचार्य आनंद ऋषि की 104वीं दीक्षा जयंती महोत्सव पोरवाल चंद्रिका शासन दीपिका मनोहर कंवर व महासती मैना कंवर आदि ठाणा 8 के सानिध्य में मनाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल थे।
महासती मैना कंवर ने धर्म को लेकर राजनीति नहीं व राजनीति में धर्म नीति होने की बात कही। ऐसे में संसदीय सचिव ने भी धर्म को लेकर राजनीति नहीं करने की बात कही।
कार्यक्रम में अध्यक्ष लड्डू लाल जैन, कार्यक्रम संचालक धर्मचन्द जैन, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश चंद जैन समाज के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर महासती मंडल ने आचार्य सम्राट के जीवन पर प्रकाश डालते हैं समाजजनों से उनके पद चिन्हों पर चलने का आग्रह करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धा प्रकट करने की बात कही।
कार्यक्रम में की घोषणा
कार्यक्रम में संसदीय सचिव ने 30 लाख की लागत से विद्यालय में भवन निर्माण, क्रय विक्रय समिति के भवन निर्माण के लिए 10 लाख तथा पांवडेरा में अधूरे रहे गौरव पथ को जल्द पूरा कराने की बात कही। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की गम्भीर समस्या बताई। ऐसे में संसदीय सचिव ने पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए जल्द ही घर-घर नल लगवाने की बात कही।