11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाजवाद के प्रवर्तक को किया याद

धूमधाम से मनाई अग्रसेन जयन्ती

2 min read
Google source verification
patrika

shobhayatra

सवाईमाधोपुर.अग्रवाल सामाज के तत्वावधान में बुधवार को समाजवाद के प्रवर्तक अग्रसेन की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में शोभायात्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। अग्रवाल समाज मानटाउन की ओर से बजरिया स्थित अग्रसेन सदन से अग्रेसन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा टोंक रोड, इंदिरा कॉलोनी, प्रेम मंदिर कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल आदि विभिन्न मार्गो से होकर वापस अग्रसेन सदन पहुंच कर सम्पन्न हुई। इसके बाद पुरस्कार वितरण व आमसभा का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण में समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठ जनों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मंत्री सत्येन्द्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोषाअधिकारी राजेन्द्र कुमार जैन थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंजबिहारी अग्रवाल ने की। वहीं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामेश्वर जैन, गोविन्द प्रसाद गुप्ता, मोहनलाल सिंहल, गोविंद गोयल, अशोक गर्ग आदि थे। इस दौरान अग्रवाल कार्यकारिणी अध्यक्ष शिवदयाल सिंहल, महिला मण्डल अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल,महिला जिला अध्यक्ष नीलम गोयल, युवा मण्डल अध्यक्ष पंकज जैन, मुकेश गुप्ता, सुदर्शन गुप्ता, सुरेन्द्र मंगल, मनीष गुप्ता, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद थे। इसी क्रम में अग्रवाल अग्रवाल समाज समिति शहर की ओर से सुबह छह बजे प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। इसके बाद ध्वजारोहण, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ।। समाज के प्रवक्ता अभिनव अग्रवाल ने बताया कि इसके बाद दोपहर दो बजे अग्रवाल धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली गई। यह हरसाय कटला, पुरानी अनाज मण्डी,गल्र्स कॉलेज, सारोलिया पाडा गणेश पीपली आदि कई मार्गो से होकर वापस धर्मशाला पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसी क्रम में अग्रवाल समाज समिति आवासन मण्डल की ओर से अग्रसेन का पूजन, इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह हुआ। इसके बाद अग्रसेन से शोभायात्रा निकाली गई। जो हनुमान नगर, सेक्टर एक , दो व तीन के विभिन्न मार्गों से होकर वापस अग्रसेन सदन पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान लीलाधर गोयल गोयल, हेमन्त गर्ग, अशोक गुप्ता, घनश्याम जिंदल, गोविंद सिंहल आदि मौजूद थे।
महिलाओं ने खनकाएं डांडिया
अग्रवाल सामज समिति आवासन मण्डल की ओर से शोभायात्रा के दौरान डांडिया कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लिया। आयोजन से जुड़े गोंविंद सिंहल ने बताया कि शोभायात्रा के दौरान अग्रेसन की झांकी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। इसके अतिरिक्त लक्ष्मी माता आदि की झांकी भी सजाई गई।
प्रतिभाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समाज की प्रतिभाओं व वरिष्ठ जनों को भी सम्मानित किया गया। आवासन मण्डल में प्रतिभाओं व वरिष्ठ जनों को, शहर में 70 वरिष्ठ जनों व सौ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल थे। इसी क्रम में बजरिया में 73 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार आवासन मण्डल में 87 प्रतिभाओं व वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीस, सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए 50 व सात वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
इस दौरान अग्रवाल समाज समिति आवासन मण्डल की ओर से आवासन मण्डल में हुए कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग