
गंगापुरसिटी मेंं रेलवे की जमीन से अतिक्रमण हटाया
गंगापुरसिटी. सालोदा में गंगापुरसिटी-दौसा रेलवे लाइन क्षेत्र से मंगलवार को रेलवे अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाया। एक्सईएन आर.एस. मीना ने बताया कि सालोदा के खसरा नम्बर 288 पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखे थे। कार्रवाई के दौरान एएसआई राकेश सोनी, पुलिस बल व तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा भी साथ थे।
अनुबंधित करना होगा आसान
नियमों का सरलीकरण
गंगापुरसिटी. रेल कर्मचारियों के लिए निजी चिकित्सालय को अनुबंधित करना अब और भी आसान होगा। इसके लिए रेल मंत्रालय ने नियमों में सरलीकरण किया है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ कोटा मण्डल के सचिव एस. डी. धाकड़ ने बताया कि रेलवे चिकित्सालयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी एवं रेल कर्मचारियों की बढ़ती संख्या के चलते विभिन्न मण्डलों पर रेल मंत्रालय ने नवम्बर 2017 में निजी चिकित्सालयों को अनुबंधित करने की महाप्रबन्धक को शक्तियां दी थी। सीजीएस अनुबंधित चिकित्सालयों की संख्या कम होने के कारण इस सुविधा का लाभ मण्डलों के कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है।
मण्डल स्तरीय स्थाई वार्तातंत्र की बैठक एवं महाप्रबन्धक के द्वारा वार्ता कर पॉलिसी का निर्धारण करने के बाद कोटा मण्डल की ओर से निजी चिकित्सालयों सवाईमाधोपुर, गंगापुरसिटी आदि में आवेदन किए, लेकिन अनुबन्ध में सफल नहीं रहे। इससे रेलवे बोर्ड को इस समस्या से अवगत कराया गया। इस पर संयुक्त निदेशक (स्वास्थ्य) एच. के. संहोत्रा ने नियमों का सरलीकरण करते हुए राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित ईएसआई एवं ईसीएचएस सूची में दर्ज निजी चिकित्सालयों को सीजीएच में मानते हुए आदेश जारी किए है। यह स्पष्ट किया है कि प्रस्ताव की मंजूरी के लिए रेलवे बोर्ड को भेजने की आवश्यकता नहीं है। अनुबन्ध के बाद मुख्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। नई एडवाइजरी जारी होने से इस क्षेत्र में कार्य करना आसान हो
गया है।
ली जानकारी : वेसेरेएयू के महामंत्री मुकेश गालव ने कोटा में नवनिर्मित रूट रिले इन्टरलॉकिंग स्टेशन का दौरा कर कोटा मंडल की उपलब्धियों एवं नए सिस्टम के कारण कर्मचारियों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली। उनके समाधान के लिए मंडल डीआरएम से मांग की गई।
रेल कर्मचारियों को रंगमंच की सुविधा
गंगापुरसिटी. रेलवे के कोटा मण्डल में इस जुलाई से रेल कर्मचारियों व रंगमंच कलाकार को रंगमंच की सुविधा मिल जाएगी। रेल संस्थान के सचिव मनजीत सिंह बग्गा ने बताया कि संस्थान को रेल प्रशासन द्वारा लगभग 22 लाख रुपए के कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी। स्वीकृत राशि से रेल संस्थान में पार्किंग, किचन का विस्तार, रंगमंच व गार्डन, काउकैचर, तीन नए कमरों का निर्माण प्रारंभ कर दिया गया है। संस्थान में ग्रीष्मकालीन शिविर के माध्यम से संगीत कक्षाएं आयोजित की जा रही है। शाम पांच से आठ बजे तक बैडमिन्टन का शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। इन प्रशिक्षण शिविरों में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Published on:
23 May 2018 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
