
तलावड़ा. दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग पर 130 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार में दौडऩे वाली राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य सभी ट्रेन मंगलवार को नारायणपुर-टटवाड़ा रेलवे स्टेशन से डाउन लाइन पर रेंगती हुई गुजरी।
स्टेशन अधीक्षक बीएस मीणा ने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग फाटक के मुख्य डाउन लाइन से अतिरिक्त लाइन पर ट्रेनों को डायवर्ट करने के लिए लगी पटरियों का मरम्मत कार्य चल रहा है, जिसके कारण डाउन लाइन पर सभी फास्ट एवं लोकल ट्रेनों की गति सीमा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रखी गई। ऐसे में ट्रेनों को धीमी गति से निकला गया।
Published on:
25 Oct 2016 06:02 pm
