22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस विशेष…..शहीदों व महापुरूषों के बलिदान को नामकरण का इंतजार

सालों बाद भी जिले के प्रमुख मार्गो का नहीं हो सका नामकरण
4 min read
Google source verification
गणतंत्र दिवस विशेष.....शहीदों व महापुरूषों के बलिदान को नामकरण का इंतजार

गणतंत्र दिवस विशेष.....शहीदों व महापुरूषों के बलिदान को नामकरण का इंतजार

सवाईमाधोपुर.
स्वाधीनता स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान प्रशासन ने जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों का नामकरण शहीदों के नाम से किए जाने का प्रस्ताव पारित किया था। प्रस्ताव के 25 साल बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक उदासीनता के चलते इन मार्गों पर शहीदों के नाम की पट्टिकाएं नहीं लग सकी है। स्वाधीनता दिवस की स्वर्ण जयंती वर्षगांठ मनाने के दौरान जिला कलक्टर ने 3 जुलाई 1997 को आदेश क्रमोंक प.40/1/सामान्य/97/4424 जारी किया था। जिसमें जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान शहीदों के नाम रखे जाना निर्धारित किया था। कलेक्टर ने तत्कालीन नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी को इन मार्गों पर नाम पट्टिकाएं लगवाने व इन मार्गों का शहीदों के नाम से जानने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए थे। लेकिन 25 साल बीत जाने के बाद भी आज तक इन मार्गों पर शहीदों के नाम की पट्टिकाएं नहीं लग पाई है।
इन मार्गों का किया था नामकरण
हम्मीर रेलवे ब्रिज से खेरदा रोड़ पुरानी चुंगी नाका तक- अशफाक उल्लाह खान मार्ग
रेलवे पुलिया से लालसोट रोड चकचैनपुरा पुरानी चुंगी नाका तक- चन्द्रशेखर आजाद मार्ग
रेलवे पुलिया से आलनपुर चौराहा तक- नेताजी सुभाष चन्द्र मार्ग
आलनपुर चौराहे से खंडार रोड पुरानी चुंगी नाका तक- शहीद भगत सिंह मार्ग
हम्मीर सर्किल से त्रिनेत्र गणेश मन्दिर तक- हम्मीर मार्ग
हम्मीर सर्किल से सर्किट हाउस होते हुए आलनपुर चौराहे तक- शहीद कल्याण शर्मा मार्ग
पुलिस लाइन तिराहा से मैन मार्केट से होते हुए टोंक बस स्टैंड तक- रानी लक्ष्मी बाई मार्ग
कलेक्ट्रेट से रेलवे स्टेशन सवाई माधोपुर तक- राणा प्रताप मार्ग
गंगापुर में भी नहीं हो सका नामकरण
इसी प्रकार करीब चार साल पहले नगर परिषद की बोर्ड बैठक में गंगापुर सिटी के प्रमुख मार्गो का नाम महापुयषों व शहीदों के नाम पर करने का निर्णय किया गया था।इसमें स्टेशनसे मालगोदाम तिराहे होते हुए स्टेशन तक महात्मा गांधी मार्ग, हरिचरण चौराहे से देवी स्टोर तक नेताजी सुभाषचंद मार्ग, देवी स्टोर चौराहे से चौपड़ होते हुए कल्याण मंदिर तक महाराजा अग्रसेन मार्ग, चौपड़ से बालाजी होते हुए कैलाश टाकीज तक बालाजी मार्ग, चौपड़ से पंसारी गली होते हुए नम्बर 2 स्कूल चूलीगेट तक परशुराम मार्ग, हबीब नाई की दुकान से घास मंडी चौराहे तक इंद्रा मार्ग, सोनी बाबा चौराहे से सूरसागर होते हुए अस्पताल तक डॉ. होमी जहांगीर भाभा मार्ग नाम रखा जाना था। इसी प्रकार डॉ.् सेठी से दीनदयाल पार्क तक कबीर मार्ग,डॉ.सेठी से हथाई होते हुए अंबेडकर पार्क रेस्ट हाउस तक अंबेडकर मार्ग, फव्वारा चौक से कैलाश टाकीज तक हाकिम खां सूरी मार्ग, कैलाश टाकीज से ट्रक यूनियन तक महारानी लक्ष्मीबाई मार्ग, ट्रक यूनियन से अलीगंज तिराहे बाईपास तक शीतला माता मार्ग, ट्रक यूनियन से ईदगाह होकर बाइपास जयपुर रोड तक महाराणा प्रताप मार्ग, ईदगाह से उघाड़मल बालाजी तक ज्योतिबाराव फुले मार्ग, फव्वारा चौक से नहर रोड होते हुए बीएसएनएल के पीछे उदेई मोड़ तक संत सुंदरदास मार्ग नाम रखा जाना था। इसी प्रकार बालाजी के पीछे से घास मंडी चौराहे होते हुए कल्याण मंदिर तिराहे तक मां गंगा मार्ग, फव्वारा चौक से उदेई मोड़ तक शहीद भगतसिंह मार्ग, उदेई मोड़ से सालोदा मोड़ तक सरदार पटेल मार्ग, बाइपास चौराहे से केशव विद्यापीठ जयपुर रोड तक देवनारायण मार्ग, सोनी बाबा चौराहे से हरिचरण तिराहे तक झूलेलाल मार्ग, बूरा बताशा गली से बालाजी के पीछे होते हुए कैलाश टाकीज तक विश्वकर्मा मार्ग, नम्र्ब 2 स्कूल से अंबेडकर धर्मशाला तक भगवती कॉलेज होते हुए डॉ. अब्दुल कलाम मार्ग, कूंट वाले हनुमानजी से सांई बाबा मंदिर होते हुए मस्जिद तक महावीर मार्ग, सालोदा मोड़ से करौली फाटक होते हुए दूध की डेयरी तक मां कैलादेवी मार्ग, सालोदा मोड़ से हिंडौन ओवरब्रिज तक पन्नाधाय मार्ग, उदेई मोड़ से राजकीय महाविद्यालय होते हुए बाइपास तक श्यामाप्रसाद मुखर्जी मार्ग, मस्जिद से लेकर डॉ. तलवार तक मीरा मार्ग, उदेई मोड़ से लाटा हाउस तक राम रहीम मार्ग, मनोरथ सिद्ध बालाजी से तीन पुलिया तक हरीशचंद्र मार्गए ओसवाल नाके से तीन पुलिया तक विवेकानंद मार्ग, फव्वारा चौक से नया बाजार होते हुए देवी स्टोर चौराहे तक दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, हायर सेकंडरी स्कूल से गांधी नगर होकर तीन पुलिया तक वाल्मिकी मार्ग, रोडवेज बस स्टेंड से हायर सेकंडरी स्कूल होते हुए बस स्टैंड तक वैद्य गोविंद सहाय मार्ग, चूलीगेट से नम्बर 3 स्कूल तक नसियां कॉलोनी राम देव मार्ग, कैलाश टाकीज से महीदास बालाजी हीरालाल मोक्षधाम तक भौमिया मार्ग, नहर रोड कोने से नहर के सहारे शिवम मैरिज होम होकर बंसल हॉस्पिटल होकर महीदास बालाजी तक डॉ. राममनोहर लोहिया मार्ग, नादौती रोड से बाबूलाल नारौली वाले से होकर उस्मान कॉलोनी तक गोविंद बल्लभ पंत मार्ग, नादौती रोड से काजी कॉलोनी तक शहीद अब्दुल हमीद मार्ग, नादौती रोड से एफसीआई गोदाम होकर लेक्चरर कॉलोनी तक डॉ. हेडगेवार मार्ग नाम रखा जाना था। इसी क्रम में नादौती रोड से मालीपुरा होकर रीको एरिया तक मदर टेरेसा मार्ग, नादौती रोड से जोगी माली बस्ती तक राजा भर्तृहरि मार्ग, नादौती रोड से संजय जनरल स्टोर के बगल से अंबेडकर नगर सालोदा तक डॉ. राजेन्द्र प्रसाद मार्ग, सालोदा रोड से शिवपुरी ब्लाक तक शिव मार्ग, सालोदा रोड से शिवपुरी बी ब्लाक तक कृष्णा मार्ग, अग्रसेन कॉलोनी रोड को कौटिल्य मार्गए गल्र्स स्कूल से बुंदू भड़भूजा तक अटल मार्ग, सालोदा तिराहे से चमनपुरा मस्जिद की ओर तक दयानंद मार्ग, पोस्ट ऑफिस के बगल से गणेश नगर की ओर नाले की पुलिया तक गणेश मार्ग, जयपुर रोड शनि मंदिर से सुरेश शर्मा जेईएन वाली रोड तक टैगोर मार्ग, जयपुर रोड से राजीव कॉलोनी की सडक़ तक डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग नाम रखा जाना था। जयपुर रोड से रामचरण कटारिया होकर महीदास बालाजी की सडक़ तक तुलसी मार्गए जामा मस्जिद से पत्तल दौना वाली गली का मीरा मार्ग, जामा मस्जिद से बालाजी की ओर सडक़ तक आजाद मार्गए ट्रक यूनियन से बाइपास वाया सोला की बगीची तक राधाकृष्णन मार्ग, स्टेशन से दीनदयाल पार्क वाया गुरुद्वारा तक गुरुनानक मार्ग, नम्बर 3 स्कूल शास्त्री पार्क रामप्रसाद मीणा से नाले तक हठीला हम्मीर मार्ग, हिंगोटिया रोड तक नवल साहिब मार्ग, सदर थाने से रामप्रसाद माली के चौराहे तक संत रैदास मार्ग, पुलिया सवाई माधोपुर रोड से लोधा बस्ती तक वीर सावरकर मार्ग, हिंडौन.करौली मुख्य सडक़ से मीन भगवान मंदिर होकर वसुंधरा कॉलोनी तक मीनेष मार्ग, कल्याणजी मंदिर तिराहे से मंदिर होते हुए सवाई रोड तक कल्याण मार्ग और कांति नगर तिराहे से सवाईमाधोपुर माधोपुर रोड तक का सरस्वती मार्ग प्रस्तावित किया गया था। लेकिन चार साल बीतने के बाद भी अब तक नामकरण नहीं हो सका है।
स्वयंसेवी संगठन भी कर चुके हैं मांग
प्रशासनिक उदासीनता के चलते नामकरण पट्टिकाएं नहीं लगाने को लेकर स्वयंसेवी संगठन भी अपना विरोध जता चुके है। सिंपल फाउण्डेशन की ओर से जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों का शहीदों के नाम की पट्टिकाएं लगाने की मांग की जा चुकी है। इसी मामले में भाजपा के जिला मंत्री हरिप्रसाद गुप्ता का कहना है कि स्वतंत्रता के अमर शहीद सभी के लिए सम्मानीय है। जिन मार्गों का नामकरण जिन शहीदों के नाम पर किया गया है। उनके नाम से उस मार्ग पर पट्टिका लगनी चाहिए। जल्दी ही भाजपा की ओर प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें नामकरण पट्टिकाएं लगाने की मांग की जाएगी।
इनका कहना है....
मामला पुराना है। दिखवाकर ही कुछ कह पाऊंगा। अगर ऐसा कोई आदेश पारित हुआ था तो जल्दी ही नामकरण पट्टिकाएं लगवाई जाएगी।
-डॉ. सूरज सिंह नेगी, एडीएम, सवाईमाधोपुर।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग