11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दंगलों से बढ़ता है भाईचारा, सलेमपुर में राम रसिया का हुआ आयोजन

सलेमपुर गांव में रविवार को राम रसिया दंगल आयोजित...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Vijay Kumar Joliya

•

Updated: 9 Jul 2018, 8:16 PM IST

raam rasiya dangal

sawaimadhopur: राम रसिया दंगल

गंगापुरसिटी. क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार को राम रसिया दंगल आयोजित हुआ। टोटोलाई, जयसिंहपुरा, दलपुरा, डिकरया व बैराड़ा की मंडलियोंं ने धार्मिक पौराणिक कथाओं पर आधारित रसिया प्रस्तुत किए। आसपास के गांवों से भी रसिया सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विधायक मानसिंह गुर्जर ने कार्यक्रम में शिरकत की। गांव के पंच-पटेलों ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर विधायक गुर्जर ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि देवनारायण आवासीय विद्यालय की सौगात मिली है। इसमें प्रवेश भी शुरू हो गए हैं। गुर्जर समाज को एक प्रतिशत आरक्षण मिल गया है, जो नौकरियों में लागू भी हो गया है। उन्होंने कहा कि 13 जिलों के लिए ईस्ट केनाल परियोजना में सवाईमाधोपुर भी शामिल है।

परियोजना के पूरा होने पर सिंचाई के बिना कोई भूमि नहीं रहेगी। प्रधानमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को लेकर कहा कि लोग भाजपा के साथ है। उन्होंने मंडलियो को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर पुखराज सलेमपुर, घासीलाल गुर्जर, जयनारायण, कांजी, बच्चूसिंह, जयनारायण हलवाई, जगदीश पटेल, देवीचंद, बद्रीलाल आदि मौजूद थे।


डॉ. मीना ने भी की शिरकत : सलेमपुर गांव के रामरसिया दंगल में राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कुन्जीलाल मीना ने भी शिरकत की। उनका लोगों ने स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ. मीना कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से पौराणिक संस्कृति को जीवंत रखा जा सकता है। युवा पीढ़ी को भी ज्ञान मिलता है।