30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झाडिय़ों में मिला भ्रूण, चिकित्सक कर रहे जांच

बौंली उपखण्ड के पीपलदा ग्राम पंचायत का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सवाई माधोपुर

•

image

Arun Kumar Verma

•

Updated: 1 Mar 2021, 9:29 PM IST

झाडिय़ों में मिला भ्रूण, चिकित्सक कर रहे जांच

पीपलदा. कस्बे में तैली मोहल्ला में घटनास्थल के पास मौजूद पुलिस व ग्रामीण।

पीपलदा. बौंली थाना क्षेत्र के पीपलदा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर तेली मोहल्ले में मोरेल बांध की मुख्य नहर के पास झाडिय़ों में सोमवार सुबह भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस व पीएचसी पीपलदा से डॉ. सौरभ चौधरी, सरपंच रमेशी मीना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मौके से मृत भ्रूण को कब्जे में लेकर बौंली सीएचसी ले जाया गया। प्रथम दृष्टया भ्रूण कन्या का बताया जा रहा है।

हेड कांस्टेबल नत्थनसिंह ने बताया कि चिकित्सक लोकेश मीना के नेतृत्व में मेडिकल बोर्ड से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यात्मक जानकारी मिल सकेगी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुण्डेरा में जनसुनवाई आज
सवाईमाधोपुर. आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित समाधान व निराकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कुण्डेरा में सुबह साढ़े 10 बजे जनसुनवाई होगी। यह जानकारी जिला कलक्टर राजेन्द्र किशन ने दी।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़